जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ज़ाकिर नगर, रोड नंबर 13 स्थित मकान नंबर 6 में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जहां एक अज्ञात महिला ने खुले गेट का फायदा उठाकर एक मासूम बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की।
वह महिला काफी देर से सड़क पर घूम रही थी और इलाके का मुआयना कर रही थी। जैसे ही उसे मौका मिला वह बच्ची को उठाकर ले जाने लगी। लेकिन उसी वक्त एक स्थानीय महिला की नजर उस पर पड़ी। उसने तुरंत आवाज लगाई जिसके बाद वह महिला बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गई।
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि उसने नकाब पहन रखा था और मुंह पर दुपट्टा बांध रखा था जिसकी वजह से उसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस महिला को पहले भी इसी इलाके में घूमते और पैसे मांगते हुए देखा है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वह महिला कई बार रोड पर घूमते हुए नजर आई और बच्ची को किस तरह किडनैप करना चाह रही थी। यह जानकारी हमें इसी घर के मालिक इमरान अहमद अंसारी ने दी है जहां यह घटना हुई।
अभी तक पुलिस कंप्लेंट नहीं हुई है और इसी वजह से आज़ाद रिपोर्टर इस घटना को आधिकारिक तौर पर सच मानने से पहले इंतजार करता है। जैसे ही पुलिस इस मामले की जांच करेगी और पूरी पुष्टि करेगी तब ही असली सच सामने आएगा। तब तक इस खबर को केवल एक सूचना के तौर दी गई है।
Also read: बिरसा मुंडा जू में हुई प्रियंका की मौत, जानें कौन है ये…
Also read: मंईयां सम्मान योजना की राशि अब मिलेगी समय पर…जानिए कैसे
Also read: चिप्स के पैकेट के चलते चली गयी एक मासमू की जान… जानिये कैसे