Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Oct, 2025 ♦ 8:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गांव की एक साधारण महिला, जिसने अपनी मेहनत से रच दी आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा
    झारखंड

    गांव की एक साधारण महिला, जिसने अपनी मेहनत से रच दी आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: सिमडेगा जिले के एक छोटे से गांव लचरागढ़ की अनीता देवी कभी अपने परिवार के खर्च चलाने के लिए संघर्ष करती थीं। आज वही अनीता देवी अपने दम पर न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन चुकी हैं। दस गायों की मालिक, हर महीने लाखों का दूध बेचने वाली यह ग्रामीण महिला बताती हैं कि बदलाव की शुरुआत छोटे कदमों से होती है।

    साल 2015 में उन्होंने मां शक्ति स्वयं सहायता समूह से जुड़कर एक नई राह पर कदम रखा। शुरुआत में बचत करना और समूह की बैठकों में भाग लेना उनके लिए बड़ा कदम था। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने न केवल आत्मविश्वास हासिल किया, बल्कि आर्थिक रूप से मजबूत होने की दिशा में भी कदम बढ़ाए।

    2018 में उन्हें रांची, धुर्वा में गाय पालन का प्रशिक्षण मिला। फिर उन्होंने ₹20,000 का ऋण लेकर एक गाय खरीदी। इसके बाद SVEP योजना के तहत ₹75,000 की सहायता से तीन और गायें लीं। बाद में बैंक लिंकेज के माध्यम से ₹2 लाख का ऋण लेकर उन्होंने अपने डेयरी व्यवसाय को और विस्तार दिया।

    आज उनके पास 10 गायें और 5 बछड़े हैं। छह गायें रोज दूध देती हैं, जिससे वे प्रतिदिन 50 से 60 लीटर दूध बेचती हैं। ₹50 प्रति लीटर के हिसाब से उनकी मासिक आमदनी ₹45,000 से ₹50,000 के बीच पहुंच गई है।

    अनीता देवी बताती हैं कि अब उन्हें गांव में किसी महाजन से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाया, बेटियों की शादी सम्मानपूर्वक की और दोनों बेटों को आत्मनिर्भर बनाया।

    वे कहती हैं, “शुरुआत में डर था, लेकिन समूह ने सहारा दिया। आज मैं अपने परिवार को एक बेहतर जीवन दे पा रही हूं। यह बदलाव JSLPS के मार्गदर्शन और समूह की ताकत से ही संभव हो सका है।”

    उनकी कहानी इस बात का सबूत है कि अगर हिम्मत हो और सही दिशा मिले, तो कोई भी महिला अपने जीवन को पूरी तरह बदल सकती है।

    Also read: सुनसान रास्ते पर एजेंट के की थी लूटपाट, पुलिस ने चार को दबोचा

    Also read: झारखंड को फिर मिलेंगी सरकारी बसों की सुविधा, बिहार शरीफ से रांची के लिए आई नये बसें…

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुनसान रास्ते पर एजेंट से की थी लूटपाट, पुलिस ने चार को दबोचा
    Next Article जामताड़ा में अतिक्रमण हटाने पर फूटा लोगों का गुस्सा, टावर चौक पर लगाया घंटों जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार, रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा

    October 22, 2025
    झारखंड

    सांसद डॉ. महुआ माजी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, ऑन द स्पॉट दिए निर्देश…

    October 22, 2025
    गढ़वा

    BREAKING : गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में घोटाला, ₹29 लाख की हेराफेरी का FIR दर्ज

    October 22, 2025
    Latest Posts

    पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार, रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा

    October 22, 2025

    सांसद डॉ. महुआ माजी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, ऑन द स्पॉट दिए निर्देश…

    October 22, 2025

    चिराग पासवान बोले- जल्दबाजी नहीं, अगली बार खुद लड़ूंगा चुनाव, मेरा लक्ष्य CM बनना…

    October 22, 2025

    खेसारी लाल यादव और पत्नी चंदा देवी ने छपरा में किया जोरदार रोड शो, जनता ने दिखाई जबरदस्त उत्सुकता…

    October 22, 2025

    BREAKING : गढ़वा में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में घोटाला, ₹29 लाख की हेराफेरी का FIR दर्ज

    October 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.