Palamu : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के खैराही गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक पिता की कार की चपेट में आने से साढ़े तीन साल के उनंत कुमार यादव की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार चालक और मृत बच्चे के पिता सत्यदेव यादव ने अपनी पत्नी सुनीता देवी को कुचलने की कोशिश की। इस दौरान बीच में आया बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को एमएमसीएच मेदिनीनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफना दिया गया। शनिवार को पीड़ित मां सुनीता देवी थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी।
सुनीता देवी ने अपने पति सत्यदेव यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पति का गांव की एक महिला से अवैध संबंध है, जिस वजह से घर में अक्सर झगड़े होते थे। महिला ने अपने सास-ससुर पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने बताया कि पुलिस टीम गांव जाकर मामले की जांच कर रही है। महिला ने बेटे के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
Also Read : बिहार इस जिले में अगले महीने शुरू होगा 10 मेगावाट बिजली उत्पादन
Also Read : बेकाबू स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को रौंदा, एक की मौ’त, चार गंभीर
Also Read : झारखंड शराब घोटाला: 38 करोड़ से अधिक की हेराफेरी में 6 कारोबारियों को नोटिस
Also Read : झारखंड में 10 जून के बाद दस्तक देगा मानसून… जानें आज का वेदर अपडेट
Also Read : टोटो, बाइक और साइकिल की टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौ’त