Johar Live Desk : मौसम बदलते ही हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंड का मौसम मन को सुकून देता है, लेकिन इस दौरान इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण सर्दी-खांसी, बुखार, स्किन इन्फेक्शन और पाचन संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में आंवला और हल्दी का जूस स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
आयुर्वेद में आंवला और हल्दी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। यह जूस शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और मौसमी बीमारियों से बचाव करता है।
विशेषताएं
- इम्यूनिटी बढ़ाता है: आंवला विटामिन सी का मुख्य स्रोत है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है।
- पाचन सुधरता है: आंवला एसिडिटी और गैस कम करता है, जबकि हल्दी आंतों की सूजन को घटाती है।
- स्किन को ग्लोइंग बनाता है: जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन से टॉक्सिन निकालकर उसे साफ और चमकदार बनाते हैं।
- सर्दी-खांसी में राहत: हल्दी और आंवला गले की खराश और खांसी में आराम देते हैं।
- लिवर डिटॉक्स: यह जूस लिवर को साफ करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है।
- डायबिटीज में फायदेमंद: आंवला ब्लड शुगर नियंत्रित करता है और हल्दी इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाती है।
- बालों के लिए लाभकारी: आंवला बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और हल्दी स्कैल्प को स्वस्थ रखती है।
बनाने का तरीका
- एक आंवले के बीज निकालकर टुकड़ों में काटें।
- इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर या एक इंच कच्ची हल्दी और ¼ कप पानी डालकर मिक्सी में पीसें।
- जूस को छानकर इसमें एक चुटकी काली मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नींबू रस और शहद मिलाएं।
- इसे सुबह खाली पेट पिएं।
सप्ताह में 3-4 बार सेवन करने से आप सर्दियों में स्वस्थ, एनर्जेटिक और बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

Also Read : महंगे प्रोडक्ट्स के बदले अपनाएं घर के रखे ये पांच मसाले, दमकती त्वचा के साथ बाल भी होंगे मजबूत

