Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 12:06 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अमित शाह ने बंगाल में हो रही ‘राजनीतिक हत्याओं’ पर ममता को घेरा
    देश

    अमित शाह ने बंगाल में हो रही ‘राजनीतिक हत्याओं’ पर ममता को घेरा

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कोलकाता। भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य में हो रही ‘राजनीतिक हत्याओं’ के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

    श्री शाह ने पश्चिम बंगाल में होने वाले 2021 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को ‘वर्चुअल रैली’ के माध्यम से चुनाव प्रचार शुरू किया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का बलिदान कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल का प्राचीन गौरव वापस लाने का भी वादा किया।

    उन्होंने कहा, “बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सांप्रदायिक हिंसा लगातार जारी है और इसे रोका जाना चाहिए। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भाजपा यहां केवल क्रांति या राजनीति नहीं करेगी बल्कि सांस्कृतिक एवं पारंपरिक बंगाल का पुननिर्माण करेगी। हम ‘सोनार बांगला’ फिर से बनाना चाहते हैं। ”

    श्री शाह ने कहा, “मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू क्यों नहीं की? उन्हें गरीबों के अधिकारों पर राजनीति करनी बंद कर देनी चाहिए।””
    केंद्रीय मंत्री ने कहा, “ममता जी, आप गरीबों के अधिकारों पर राजनीति करना बंद कर दीजिए। आप बहुत से अन्य मुद्दों पर राजनीति कर सकती हैं लेकिन गरीबों के स्वास्थ्य से नहीं।”

    सुश्री बनर्जी के नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने पर श्री शाह ने कहा कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वह इस कानून का विरोध क्यों कर रही है।
    पूर्व भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा, “यह आपको बहुत मंहगा पड़ेगा। अगर नमशूद्र और अन्य समुदाय देश में सम्मान के साथ रहना चाहते हैं तो इसमें आपको क्या दिक्कत है? बंगाल के लोग आपसे यह सवाल पूछ रहे हैं और आपको जवाब देना होगा।”

    Amit shah Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सल गठजोड़ का बड़ा खुलासा, एएसआई और हेड कांस्टेबल नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करते गिरफ्तार
    Next Article हजारीबाग : कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइकसवार की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    देश

    स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम

    August 2, 2025
    देश

    स्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत: काशी से पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी आह्वान…

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.