Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 1:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अमित खरे बने उच्च शिक्षा सचिव, स्कूली शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार
    झारखंड

    अमित खरे बने उच्च शिक्षा सचिव, स्कूली शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • निधि खरे उपभोक्ता मामलों की अतिरिक्त सचिव बनीं

    रांची । सूचना एंव प्रसारण सचिव श्री अमित खरे उच्च शिक्षा विभाग के नये सचिव होंगे। उन्हें स्कूली शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी किया। अमित खरे का शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव रहा है। वे भारत सरकार के मानव संसाधन विभाग में साल 2008 से 2014 तक संयुक्त सचिव रह चुके हैं। जिस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। इससे पूर्व वे झारखंड में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और रांची विश्वविद्यालय के वीसी के रुप में सफल पारी खेल चुके हैं। संयुक्त बिहार में मेधा घोटाला को रोकने की दिशा में शानदार काम का रिकॉर्ड है। 1997 में पहली बार बिहार में मेडिकल और इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की शुरुआत अमित खरे ने कराई थी । इसके पीछे इनका विजन बिहार में जारी मेधा घोटाला को रोकना था। इस कोशिश का बेहतर परिणाम सामने आया। अमित खरे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं। वे राज्य के विकास आयुक्त सहित महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं।
    वहीं केंद्र सरकार ने अतिरिक्त सचिव के रुप में हाल में प्रोन्नत निधि खरे को उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया है। शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी। निधि खरे 1992 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वे वन एंव पर्यावरण मंत्रालय में तैनात थीं। श्रीमती खरे झारखंड कैडर की अधिकारी हैं। वे राज्य में कार्मिक ,स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेवारी संभाल चुकी हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरयू राय का दावा झूठा, ईवीएम हैक करने नहीं बुलाये गए हैं लोग
    Next Article रांची : श्यामली स्थित जवाहर विद्या मंदिर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    Related Posts

    चाईबासा

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025
    झारखंड

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025
    जमशेदपुर

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025
    Latest Posts

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025

    स्टेशन पर डाक विभाग की गाड़ी ने नए ड्रॉप गेट को तोड़ा, चालक पर लगे गुंडागर्दी के आरोप…

    August 6, 2025

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बना डाला कुंवारी मां, आरोपी फरार

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.