Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»522 करोड़ के जीएसटी घोटाला का आरोपी अमित व सुमित गिरफ्तार, रांची के विवेक रडार पर
    क्राइम

    522 करोड़ के जीएसटी घोटाला का आरोपी अमित व सुमित गिरफ्तार, रांची के विवेक रडार पर

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : जीएसटी इंटेलिजेंस (जमशेदपुर शाखा) की टीम ने 522 करोड़ के जीएसटी घोटाले मामले में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कारोबारी अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता का नाम शामिल है. जमशेदपुर जीएसटी की टीम ने दोनों सगे भाईयों को कोलकाता से पकड़ा है. सॉल्ट लेक स्थित फ्लैट में दोनों सगे भाई नाम बदलकर छिपे हुए थे. जीएसटी की टीम दोनों सगे भाईयों को कोलकाता से लेकर जमशेदपुर मंगलवार की शाम पहुंची है. दोनों भाईयों का मेडिकल जांच कराने के लिए जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी हो रही है. मालूम हो कि इसी मामले में टीम ने पूर्व में कारोबारी विक्की भलोटिया और शिव कुमार देवड़ा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

    100 से ज्यादा फर्जी कंपनी बानकर किया फर्जीवाड़ा

    जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने जांच किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है. जीएसटी की टीम ने पाया कि जमशेदपुर में कई ऐसी कंपनियां है जिनमें फर्जी तरीके से लेनदेन किया जा रहा है. जांच के क्रम में पाया गया कि 100 से ज्यादा कंपनी ऐसी है जिसमें फर्जी तरीके से लेनदेन हो रहा है. अब तक इन कंपनियों में तीन हजार से ज्यादा के लेनदेन सामने आए हैं. जमशेदपुर में ही 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी घोटाला सामने आया है. फिर एक टीम का गठन किया गया. जिसमें सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर रौशन कुमार मिश्रा, इंटेलिजेंस ऑफिसर दिनेश कुमार, राजीव रंजन और राजेश कुमार शामिल थे. टीम ने अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. जीएसटी घोटाले का यह आंकड़ा 5000 करोड़ तक जा सकता है.

    रांची के कारोबारी विवेक नरसरिया रडार पर

    जीएसटी इंटेलिजेंस की रडार पर रांची के कारोबारी विवेक नरसरिया भी रडार पर है. जांच में विवेक नरसरिया का भी नाम सामने आया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए जीएसटी इंटेलिजेंस छापेमारी कर रही है. फिलहाल विवेक नरसरिया जीएसटी टीम की पकड़ से बाहर है.

    ये भी पढ़ें : दिल्ली शराब घोटाला: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ाई के कविता की न्यायिक हिरासत

    GST GST Intelligence GST Scam jamshedpur jharkhand johar live news Vivek Narsariya जमशेदपुर जीएसटी जीएसटी इंटेलिजेंस जीएसटी घोटाला जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड विवेक नरसरिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली शराब घोटाला: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ाई के कविता की न्यायिक हिरासत
    Next Article भरनो अंचल का अमीन घूस लेते गिरफ्तार, रांची एसीबी की टीम ने की कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.