Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 5:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»देवघर : त्यौहारों में अपने घरों के साथ दूसरों के आँगन को भी करें खुशियों से रौशनः उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : त्यौहारों में अपने घरों के साथ दूसरों के आँगन को भी करें खुशियों से रौशनः उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharNovember 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। गुरुवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा देवघर जिला अन्तर्गत स्पास्टिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय एवं अनाथालय चुल्हिया, मोहनपुर, बाल सुधार गृह चरकी पहाड़ी, सरस कूंज, देवघर एवं Specialised Adoption Agency नन्दन पहाड़ स्थित अनाथालय पहुँचकर बच्चों व बुजूर्गों के बीच मिठाई व चाॅकलेट का वितरण कर रौशनी के पर्व दीपावली के अवसर पर ढेरों शुभकानाएँ व बधाई के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द्रपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने बच्चों व बुजूर्गों के साथ बात चीत कर उन्हें मिल रहीे सुविधाओं व व्यवस्थाओं से अवगत हुए।

    इसके अलावे बातचीत के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व समाज में सद्भाव और भाईचारे की भावना प्रबल करता है। दिवाली की तैयारी के वजह से घर तथा घर के आस-पास के स्थानों की विशेष सफाई संभव हो पाती है। साथ ही दिवाली का त्योहार हमें हमारे परंपरा से जोड़ता है, हमारे आराध्य के पराक्रम का बोध कराता है। इस बात का भी ज्ञान कराता है कि, अंत में विजय सदैव सच और अच्छाई की होती है। यह त्योहार हमें एक नई ऊर्जा प्रदान करता है एकता, सद्भावना और भाईचारे का संदेश देता है। दीपावली के शुभ अवसर पर सभी के जीवन में खुशी, उत्साह और शांति-समृद्धि का संचार हो।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

    इसके अलावे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत चुल्हिया ग्राम में अवस्थित ‘‘स्पाष्टिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय एवं अनाथालय’’, बाल गृह का निरीक्षण वहाँ रह रहे बच्चों की उपस्थिति, उनके रहन-सहन, अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया, चिकित्सा, साफ-सफाई इत्यादि का अवलोकन किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालय के रसोईघर, शौचालय, बच्चों के आवासन की सुविधा का निरीक्षण कर बच्चों को मिल कर सुविधाओं से अवगत हुए। साथ ही विद्यालय के संचालक को निदेशित किया गया कि वर्तमान में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य का खासा ख्याल रखे। साथ ही वैसे बच्चे जिन्हें स्पेशल ट्रीटमेन्ट की जरूरत हैं, उनका भी विशेष रूप से ध्यान रखा जाय एवं जिलां स्तर पर जो भी मदद की आवश्यक्ता होगी हर संभव मदद की जायेगी।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा वहाँ उपस्थित लोगों को निदेशित किया गया कि विद्यालय के भवन, प्रांगण व छात्रावास की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए बच्चों में स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों का विकास किया जाय, ताकि स्वच्छता के अभाव में किसी प्रकार की बीमारी न हो और विद्यालय का माहौल स्वच्छ व ऊर्जावान बना रहे।

    इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला योजना पदाधिकारी मिथलेश कुमार झा के साथ संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में गैंगवार बम हमला, एक जख्मी, एक गिरफ्तार
    Next Article नई नौकरियों पर केंद्र का बड़ा फैसला, अगले दो साल तक PF अंशदान सरकार करेगी

    Related Posts

    जामताड़ा

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025
    जामताड़ा

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.