Ranchi : झारखंड में बीते रोज (मंगलवार) शाम में हुई तेज बारिश के बाद मौसम में काफी बदलाव देखा गया। राजधानी रांची समेत लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिलों में जोरदार बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कई जगहों पर जलजमाव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दोपहर 2 से 3 बजे के बाद मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। शाम के समय मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज आंधी और वज्रपात का भी खतरा है।
किन जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी?
मौसम विभाग ने साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, गुमला और पाकुड़ जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इसके साथ ही तीव्र वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।

बारिश से तापमान में गिरावट की संभावना
तेज बारिश के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग का कहना है कि इस दौरान गरज के साथ बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
जानिए आपके शहर में कितना रहेगा पारा :
| शहर/जिला का नाम | अधिकतम तापमान | न्यूनतम |
| देवघर | 35°C | 24°C |
| धनबाद | 35°C | 24°C |
| दुमका | 35°C | 24°C |
| गिरिडीह | 35°C | 24°C |
| गोड्डा | 35°C | 24°C |
| जामताड़ा | 35°C | 24°C |
| पाकुड़ | 35°C | 24°C |
| साहिबगंज | 35°C | 24°C |
| कोडरमा | 38°C | 26°C |
| चतरा | 38°C | 26°C |
| गढ़वा | 38°C | 26°C |
| लातेहार | 38°C | 26°C |
| लोहरदगा | 38°C | 26°C |
| पलामू | 38°C | 26°C |
| बोकारो | 35°C | 24°C |
| रामगढ़ | 35°C | 24°C |
| हजारीबाग | 35°C | 24°C |
| रांची | 35°C | 24°C |
| खूंटी | 35°C | 24°C |
| गुमला | 35°C | 24°C |
| पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम | 36°C | 26°C |
| सरायकेला-खरसावां | 36°C | 26°C |
| सिमडेगा | 36°C | 26°C |
निवासियों से अपील :
मौसम विभाग ने सभी लोगों से अपील की है कि वे इस मौसम में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। खासकर वज्रपात के समय पेड़ों या खुले स्थानों से दूर रहें।
Also Read : झारखंड में आज किस जिले में कितना है LPG सिलेंडर का रेट… जानें

