Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 May, 2025 ♦ 2:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. राज्य में प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. शनिवार शाम राजधानी रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को राहत मिली. शनिवार को पाकुड़, गुमला, दुमका, लोहरदगा, खूंटी, रांची और हजारीबाग में तेज बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश पाकुड़ में रिकॉर्ड की गई, जहां 24 घंटे में 64.4 मिमी बारिश दर्ज हुई. भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा.

    बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखी गई. लातेहार में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डालटनगंज 37.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा. रांची में तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दोपहर 2 बजे के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और वज्रपात की संभावना जताई गई है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

    रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर 29 मई तक झारखंड में रहेगा. इस दौरान दोपहर से लेकर रात तक बारिश, आंधी और तूफान की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. 30 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें.

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मानसून ने केरल में छह दिन पहले ही दस्तक दी है. अनुमान है कि 3 से 5 जून के बीच मानसून झारखंड में प्रवेश कर सकता है. कोल्हान और संताल परगना के रास्ते प्रवेश करने वाला मानसून यदि अनुकूल रहा तो 15 जून तक पूरे झारखंड को कवर कर लेगा. इस बार अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

    Also Read : हिंदपीढ़ी में पांच लोगों के घर ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस, चिपकाया इश्तेहार

    Dumka gumla Hazaribagh heavy rain jharkhand Jharkhand news Jharkhand rain Jharkhand weather Khunti Lohardaga Monsoon 2025 Pakur pre-monsoon rainfall news ranchi temperature drop waterlogging Weather Report weather update खूंटी गुमला जलजमाव झमाझम बारिश झारखंड झारखंड न्यूज झारखंड बारिश झारखंड मौसम तापमान में गिरावट दुमका पाकुड़ प्री-मानसून बारिश की खबर मानसून 2025 मौसम अपडेट मौसम समाचार रांची लोहरदगा हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article25 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article जसीडीह में निर्माणाधीन स्लैब गिरने से पांच मजदूर घायल

    Related Posts

    झारखंड

    गुजरात में झारखंड के प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौ’त, गांव पहुंचा श’व

    May 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    मिस वर्ल्ड 2025: नंदिनी गुप्ता टॉप 4 फाइनलिस्ट में शामिल, एशिया-ओशिनिया की बनीं टॉप मॉडल 

    May 25, 2025
    कोडरमा

    झुमरी तिलैया में क्राइम कर बच निकलना मुश्किल, 38 जगहों पर लगाये गये CCTV कैमरे

    May 25, 2025
    Latest Posts

    CBSE स्कूलों में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, 22 भाषाओं में मिलेगी NCERT की किताबें

    May 25, 2025

    गुजरात में झारखंड के प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौ’त, गांव पहुंचा श’व

    May 25, 2025

    मिस वर्ल्ड 2025: नंदिनी गुप्ता टॉप 4 फाइनलिस्ट में शामिल, एशिया-ओशिनिया की बनीं टॉप मॉडल 

    May 25, 2025

    झुमरी तिलैया में क्राइम कर बच निकलना मुश्किल, 38 जगहों पर लगाये गये CCTV कैमरे

    May 25, 2025

    शराब पीकर हंगामा कर रहे शख्स की पीट-पीट कर ह’त्या

    May 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.