Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 7:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariMay 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : देशभर में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को राहत भी दी है और चिंता भी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने झारखंड सहित कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं कुछ राज्यों में लू का भी अलर्ट जारी किया गया है.

    27 मई तक रोज बारिश के आसार

    राजधानी रांची समेत कई जिलों में 27 मई तक हर दिन बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों रांची, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका आदि में हल्की से भारी बारिश हो सकती है. इसके मद्देनज़र येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रांची में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है. पिछले कुछ दिनों से बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं बहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है.

    6-7 जून तक झारखंड में मानसून की दस्तक

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है. 25 मई के आसपास मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है और इसके 10-12 दिनों के भीतर झारखंड पहुंचने की उम्मीद जताई गई है. ऐसे में 6 से 7 जून तक राज्य में मानसून सक्रिय हो सकता है.

    मई में बारिश के पीछे ग्लोबल वार्मिंग

    विशेषज्ञों का मानना है कि मई जैसी गर्मी के महीने में हो रही लगातार बारिश का कारण जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग है. हिमालय के याला ग्लेशियर के पिघलने, समुद्र के तापमान में बढ़ोतरी और वातावरण में अधिक नमी के चलते मौसम के पैटर्न में भारी बदलाव आया है. इससे मूसलाधार बारिश, वज्रपात, और ओलावृष्टि की घटनाएं बढ़ी हैं, जो जलस्रोतों के पुनर्भरण में मदद नहीं कर रहीं, बल्कि बाढ़ और नुकसान का खतरा बढ़ा रही हैं.

    Also Read : IPL 2025 : प्लेऑफ की तैयारी पक्की कर चुकी गुजरात आज भिड़ेगी लखनऊ से… जानें पिच रिपोर्ट

    changing weather concern heatwave India Weather jharkhand Meteorological Department rain relief Storm Summer Thunderstorm Weather Weather Alert weather forecast आंधी गरज चमक गर्मी चिंता झारखंड बदलता मौसम बारिश भारत मौसम मौसम मौसम अलर्ट मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग राहत लू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2025 : प्लेऑफ की तैयारी पक्की कर चुकी गुजरात आज भिड़ेगी लखनऊ से… जानें पिच रिपोर्ट
    Next Article CBI के शिकंजे में केंद्रीय विद्यालय का प्रिंसिपल, आज स्पेशल कोर्ट में पेशी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दारोगा ने अभिषेक अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, DC से की शिकायत… जानें क्या

    August 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आजीवन कारावास की सजा काट रहे 51 कैदी होंगे रिहा, CM की मिली मंजूरी

    August 22, 2025
    झारखंड

    DC मंजुनाथ की देखरेख में हुई 150 खुदरा उत्पाद दुकानों की ई-लॉटरी से सफल बंदोबस्ती

    August 22, 2025
    Latest Posts

    “अगर अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया होता…”: जेल में बंद मंत्रियों को बर्खास्त करने वाले बिल पर अमित शाह का बयान

    August 22, 2025

    जमशेदपुर में दारोगा ने अभिषेक अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, DC से की शिकायत… जानें क्या

    August 22, 2025

    आजीवन कारावास की सजा काट रहे 51 कैदी होंगे रिहा, CM की मिली मंजूरी

    August 22, 2025

    DC मंजुनाथ की देखरेख में हुई 150 खुदरा उत्पाद दुकानों की ई-लॉटरी से सफल बंदोबस्ती

    August 22, 2025

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग झारखंड की जनता का भाव : सीएम हेमंत सोरेन

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.