Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Sep, 2025 ♦ 10:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दे दी है। IMD ने रांची, हजारीबाग सहित 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। रविवार दोपहर 3 बजे के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने रांची समेत कई शहरों में जलजमाव की स्थिति पैदा कर दी। कांके डैम और हटिया डैम में जलस्तर अधिकतम सीमा तक पहुंचने से निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

    इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार सुबह आंशिक बादल और हल्की धूप निकली थी। लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है। तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। IMD ने रांची, बोकारो, जामताड़ा, पलामू, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज, खूंटी और लोहरदगा में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ वज्रपात की भी संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि लगातार चार घंटे की बारिश से तेज गर्जना और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। लोगों से अपील की गई है कि वे इस दौरान घर से बाहर न निकलें और किसी भी चेतावनी को नजरअंदाज न करें।

    25 जून तक बारिश का दौर जारी

    IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड में 25 जून तक तेज बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है। पहले भी कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा चुका है। रांची में अब तक 421 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 60% अधिक और पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है। खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में 310 से 330 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 50% अधिक है।

    Also Read : सिमडेगा DC कंचन सिंह का दिखा मानवीय चेहरा, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कर मुंह जुठी की

    affected daily life Hatia Dam Hazaribagh heavy rainfall IMD warning IMD चेतावनी jharkhand Kanke Dam lightning low-lying areas Monsoon ranchi Ranchi weather waterlogging Weather Alert weather news कांके डैम जनजीवन प्रभावित जलजमाव झारखंड निचले इलाके भारी बारिश मानसून मौसम अलर्ट मौसम समाचार रांची मौसम वज्रपात हजारीबाग हटिया डैम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 23 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article लालू यादव आज RJD राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दाखिल करेंगे नामांकन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025
    Latest Posts

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025

    अधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या

    September 21, 2025

    कल से लागू होगा ‘GST बचत महोत्सव’, हर वर्ग को होगा फायदा : पीएम मोदी

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.