Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 3:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नाइजर में फंसे बगोदर के मजदूरों को सकुशल वापस लाने की AJSU ने की अपील
    जोहार ब्रेकिंग

    नाइजर में फंसे बगोदर के मजदूरों को सकुशल वापस लाने की AJSU ने की अपील

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मजदूरों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के पांच मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। वे पश्चिमी अफ्रीका के देश नाइजर में आतंकवादियों द्वारा अपहरण का शिकार हुए हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आजसू पार्टी ने मंत्रालय को पत्र लिखा है। आजसू पार्टी के नेता और हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय मेहता ने भारत सरकार के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और नाइजर में भारत के राजदूत श्री सीता राम मीना को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। यह घटना 25 अप्रैल 2025 को नाइजर की राजधानी नियामे से लगभग 115 किलोमीटर दूर तिल्लाबेरी में घटी। यहाँ पर आतंकवादियों ने एक पावर ट्रांसमिशन साइट पर हमला किया। इस हमले में 12 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई और बगोदर के पांच मजदूरों – संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू कुमार और उत्तम महतो का अपहरण कर लिया गया।

    ये मजदूर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) द्वारा संचालित प्रोजेक्ट में कार्यरत थे। संजय मेहता ने अपने पत्र में सभी मजदूरों के पासपोर्ट विवरण और संपर्क जानकारी भी मंत्रालय को प्रदान की है। साथ ही उनके परिजनों की चिंता और व्यथा को रेखांकित किया है। उन्होंने विदेश मंत्री और भारत के राजदूत से इस गंभीर मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर मजदूरों की सकुशल वतन वापसी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

    संजय मेहता ने इस दिशा में हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया है और सरकार से अपेक्षा की है कि वह इन मजदूरों के परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए शीघ्र कदम उठाए। उन्होंने बताया कि हमने पीड़ित परिवारों से बात की है। मैंने सरकार को सूचित किया है। फिलहाल मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। भारतीय दूतावास से संजय मेहता ने बात की है। आजसू पार्टी के पत्र के बाद से भारतीय दूतावास ने कार्यवाई प्रारम्भ कर दी है। कार्रवाई प्रारंभ करने की सूचना भारतीय दूतावास ने आजसू पार्टी को दी है। संजय मेहता ने बताया की नाइजर में भारत के एंबेसडर सीता राम मीना को सूचित करने के बाद उनके कार्यालय ने हमें सूचित किया है। भारतीय दूतवास ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Also Read : एक्ट्रेस नेहा मलिक के घर हुई चोरी, 34.49 लाख के गहने गायब…

    नाइजर में फंसे बगोदर के मजदूरों को सकुशल वापस लाने की AJSU ने की अपील
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमरे हुए टीचर के खाते में जाती रही सैलरी, कैसे खुला राज… जानें
    Next Article हेराल्ड केस के साथ कांग्रेस की बढ़ रही संविधान को लेकर चिंता : बाबूलाल

    Related Posts

    झारखंड

    संदिग्ध आतंकी शमा परवीन से पूछताछ करेगी झारखंड एटीएस

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    झारखंड में कचरा गाड़ियों पर लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम और RFID, क्या होगा फायदा… जानें

    August 2, 2025
    झारखंड

    आज 5 घंटे देरी से चलेगी रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

    August 2, 2025
    Latest Posts

    ज्वेलरी दुकान के बहार मिली किराना व्यवसायी की बॉडी, ह’त्या का आरोप

    August 2, 2025

    संदिग्ध आतंकी शमा परवीन से पूछताछ करेगी झारखंड एटीएस

    August 2, 2025

    71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड : ‘द केरला स्टोरी’ को मिला सम्मान, सीएम ने जताई नाराजगी

    August 2, 2025

    झारखंड में कचरा गाड़ियों पर लगेगा ट्रैकिंग सिस्टम और RFID, क्या होगा फायदा… जानें

    August 2, 2025

    वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटाए जाने पर सियासी बवाल, तेजस्वी यादव का नाम भी कटा

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.