Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद 16 दावेदारों को मिला वन पट्टा
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद 16 दावेदारों को मिला वन पट्टा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। वनाधिकार कानून 2006 के तहत वन पट्टा दिलाने की मांग के संबंध में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के गोड्डा प्रवास के दौरान 15 दिसंबर 2022 को बोआरीजोर प्रखण्ड के डुमरिया पंचायत के तुलसीपुर ग्राम निवासी बाबूलाल मरांडी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के आलोक में 16 अनुसूचित जनजाति के दावेदारों को 6.43 एकड़ वन पट्टा निर्गत करने की अनुशंसा कर दी गई है।

    यह है मामला

    जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री गोड्डा प्रवास में थे। इस क्रम में बोआरीजोर प्रखण्ड के डुमरिया पंचायत के तुलसीपुर ग्राम की वनाधिकार समिति ने ग्राम के अनुसूचित जनजाति समुदाय के आवेदकों के लंबित वनाधिकार दावों का त्वरित निष्पादन कर वन पट्टा निर्गत करने संबंधी ज्ञापन बोआरीजोर प्रखण्ड के डुमरिया पंचायत के तुलसीपुर ग्राम निवासी बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को सौंपा था। वनाधिकार समिति के माध्यम से आवेदकों द्वारा बताया गया कि वे लोग प्रसंगाधीन वनभूमि पर साफ सफाई कर वर्षों से जोत आबाद करते आ रहे हैं। अतः अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत उन्हें वन पट्टा निर्गत किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई का दिया था आदेश

    ज्ञापन के आलोक में मुख्यमंत्री द्वारा उपायुक्त गोड्डा को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को वन पट्टा निर्गत किये जाने का निर्देश दिया गया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वनाधिकार कानून 2006 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत जिला अनुमंडल एवं ग्राम स्तरीय वनाधिकार समिति से संबद्ध पदाधिकारियों को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद तुलसीपुर ग्राम डुमरिया पंचायत, बोआरीजोर प्रखण्ड के कुल 16 आवेदकों के द्वारा अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वनाधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत वनभूमि के अधिकारों के लिये विहित प्रपत्र में किए गए व्यक्तिगत दावों एवं तत्संबंधी ग्राम सभा की अनुशंसा के आलोक में अंचल निरीक्षक, वनक्षेत्र पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारियों, बोआरीजोर प्रखण्ड द्वारा वनाधिकार समिति, तुलसीपुर के सदस्यों की उपस्थिति में आवेदकों द्वारा दावा किए गए भूखण्ड का स्थल निरीक्षण किया गया।

    स्थल निरीक्षण के क्रम में अंचल कर्मचारियों के सहयोग से वनाधिकार समिति ने आवेदकों के दावे को सही पाया और दावेदारों के वनभूमि पर वास्तविक कब्जे का ट्रेस नक्शा तैयार करते हुए वन पट्टा निर्गत करने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई के लिए अनुशंसा सहित अभिलेख अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति को प्रेषित किया गया।

    सभी दावेदारों को मिली स्वीकृति

    मामले में अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति ने आहूत बैठक में उक्त दावों की जांच करते हुए सभी दावेदारों को वन पट्टा निर्गत करने के संबंध में अनुशंसा सहित सभी 16 अभिलेख जिला स्तरीय वनाधिकार समिति को विचारार्थ उपलब्ध कराया , जिसके आलोक में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक उपायुक्त गोड्डा की अध्यक्षता में आहूत की गई।

    जिला स्तरीय वनाधिकार समिति, गोड्डा द्वारा तुलसीपुर ग्राम के खाता संख्या 36 के विभिन्न दाग संख्याओं में अनुसूचित जनजाति समुदाय के सदस्यों द्वारा कृषि कार्य के लिये उपभोग किये जा रहे वनभूमि पर उनके वास्तविक कब्जे को रेखांकित करने वाले ट्रेस नक्शे के आधार पर वनाधिकार कानून 2006 के तहत आवेदक संझला मुर्मू, ताला मुर्मू, मंझली टुडू, बड़ा रामजीत मरण्डी, मरांगमय टुडू, भुजु टुडू, सोमाय किस्कु, एतवारी मुर्मू, पनमे मरण्डी, तलवा मरण्डी, तलका किस्कु, बागान हॉसदा, सुर्यनारायण मरण्डी, संझला मरण्डी, सुलेमान टुडू और लखीराम मरण्डी के व्यक्तिगत वनाधिकार दावों पर स्वीकृति प्रदान की गई।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेन से दिल्ली से बिहार जा रही युवती के साथ उत्तर प्रदेश में सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार
    Next Article सिंचाई विभाग का कर्मचारी कर रहा था ब्राउन शुगर सप्लाई, 3.50 ग्राम के साथ पांच आरोपी पकड़ाए

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.