Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Nov, 2025 ♦ 1:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»छठ महापर्व के बाद रेलवे ने यात्रियों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें
    देश

    छठ महापर्व के बाद रेलवे ने यात्रियों के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 1, 2025Updated:November 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेलवे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : छठ महापर्व के समापन के बाद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत देश के बड़े शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत दी है। गया जंक्शन से राजगीर, पटना, दानापुर और बरौनी तक कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है।

    दिल्ली और आनंद विहार के लिए प्रमुख स्पेशल ट्रेनें:

    गया-दिल्ली 03697 स्पेशल: सप्ताह में पांच दिन (रविवार और गुरुवार को छोड़कर) दोपहर 2:15 बजे गया से चलेगी, अगले दिन सुबह 7:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

    गया-आनंद विहार 02397 स्पेशल: हर रविवार को दोपहर 2:15 बजे गया से चलेगी, अगले दिन सुबह 7:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

    गया-दिल्ली 03639 स्पेशल: रविवार, मंगलवार और गुरुवार को रात 10 बजे गया से चलेगी, अगले दिन शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

    दक्षिण और पश्चिम भारत के लिए स्पेशल ट्रेनें:

    • दानापुर-बेंगलुरु
    • पटना-हैदराबाद (चर्लपल्ली)
    • बरौनी-चेन्नई
    • दानापुर-सोगरिया (कोटा)
    • पटना-साबरमती
    • बरौनी-राजकोट
    • रक्सौल-उधना

    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, छठ पूजा के बाद दिल्ली, मुंबई और पुणे की दिशा में यात्रियों की भीड़ हर साल दोगुनी हो जाती है। इस बार त्योहार और चुनावी माहौल को देखते हुए अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।

    यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर हेल्पडेस्क, अतिरिक्त टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं। अधिकारियों ने अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा की टिकट जल्द बुक कर लें, क्योंकि स्पेशल ट्रेनों में सीटें तेजी से भर रही हैं।

    Also Read : ऋषभ पंत चोट से उबरकर मैदान में लौटे, कहा…

    After the Chhath festival the Railways started special trains for the passengers. छठ महापर्व के बाद रेलवे ने यात्रियों के लिए चलाईं स्पेशल ट्रेनों की सुविधा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article पलामू में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गो’ली
    Next Article बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा का शेड्यूल

    Related Posts

    देश

    आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौ’त

    November 1, 2025
    बिहार

    तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा के लिए की सरकार से मदद की मांग, कहा – ‘जयचंद मेरी ह’त्या करवाना चाहता है’

    November 1, 2025
    बिहार

    बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा का शेड्यूल

    November 1, 2025
    Latest Posts

    आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौ’त

    November 1, 2025

    रांची में पति ने पत्नी की गला दबाकर ह’त्या की, आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2025

    बीच मोहल्ले में कचरे से ग्रामीण आक्रोशित, भाजपा ने नगर परिषद को 15 दिन में हटाने का दी चेतावनी

    November 1, 2025

    तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा के लिए की सरकार से मदद की मांग, कहा – ‘जयचंद मेरी ह’त्या करवाना चाहता है’

    November 1, 2025

    रांची में गुरुनानक जयंती पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था… जानिए डिटेल्स

    November 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.