Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एमपी में 8 लोगों की हत्या करने के बाद खुद झूल गया फंदे से, जांच में जुटी पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    एमपी में 8 लोगों की हत्या करने के बाद खुद झूल गया फंदे से, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharMay 29, 2024Updated:May 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : छिंदवाड़ा जिले में परिवार के मुखिया ने एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है. इसके बाद मुखिया ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जिले की सीमा पर स्थित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र माहुलझिर के थाना बोदलकछार अंतर्गत ग्राम बोदलकछार में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की हत्या कर दी गई है. परिवार के बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर इनकी हत्या कर दी है.

    फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं चल सका है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी परिवार के एक युवक ने अपने माता-पिता, पत्नी, बच्चे और भाई समेत परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उनकी हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली. घटना रात 2-3 बजे की बताई जा रही है. माहुलझिर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है.

    2 साल के बच्चे को भी नहीं बख्शा

    पुलिस के अनुसार, आरोपी की 21 मई को शादी हुई थी और सबसे पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या की. फिर उसने अपनी मां, भाई, भाभी, 16 वर्षीय बहन, 5 वर्षीय भतीजी, 4 और 2 वर्षीय भतीजियों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है. आठ लोगों की हत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसने अपने माता-पिता, पत्नी, भाई, बहन और भतीजी समेत परिवार के आठ सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर से थोड़ी दूर जाकर खुद भी फांसी लगा ली.

    आदिवासी परिवार हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजानें कैसा रहेगा आज का राशिफल
    Next Article Breaking : मैकलुस्कीगंज-चामा रोड में नक्सलियों ने देर रात मचाया उत्पात, कंटेनर समेत व्यक्ति को जिंदा जलाया

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.