Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jul, 2025 ♦ 6:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»रेलवे की जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू, जल्द हटेगा अतिक्रमण…
    जमशेदपुर

    रेलवे की जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू, जल्द हटेगा अतिक्रमण…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन और आसपास के चार इलाकों में रेलवे की बड़ी विकास योजनाओं को लेकर जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस अभियान की तैयारी रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने आरपीएफ की मदद से शुरू कर दी है। कई जगहों पर रह रहे और व्यवसाय कर रहे लोगों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है। उन्हें 10 से 15 दिनों का समय दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार लोको कॉलोनी में सिक लाइन, सलगाझुरी में नई रेलवे लाइन और परिचालन सिस्टम, करनडीह में गुमटी निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया जाएगा। करनडीह के बादामपहाड़ रोड पर मकानों और दुकानों को हटाने का आदेश जारी किया गया है।

    स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत कीताडीह, खासमहल, बागबेड़ा और जुगसलाई रोड जैसे इलाकों में भी अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। योजना के लागू होते ही यहां बुलडोजर चलाया जाएगा।

    रेलवे ने लीज पर दी गई दुकानों को भी खाली करने का आदेश दिया है वहीं ट्रैफिक कॉलोनी के कई पुराने क्वार्टर भी तोड़े जा सकते हैं। हाल ही में कीताडीह में अफसर क्वार्टर निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया जा चुका है।

    सूत्रों के मुताबिक, गोलमुरी और बर्मामाइंस में भी रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा है जिसकी जांच इंजीनियरिंग विभाग कर रहा है। मुख्यालय से आदेश मिलते ही इन इलाकों में भी कार्रवाई की जाएगी।

    रेलवे की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए अब अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। यह कदम लंबे समय से अटकी पड़ी विकास योजनाओं को गति देने के लिए उठाया जा रहा है।

    Also read: IPL 2025 में RCB की हुई शानदार जीत, पंजाब 6 रन से हारा

    Also read: कल सुबह जारी होगा JAC 12वीं आर्ट्स का परिणाम, ऐसे करें चेक…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी 6 जून को करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा, देंगे कई सौगातें
    Next Article टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए दो नई मेमू ट्रेनें शुरू होंगी

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कई दिशा-निर्देश

    July 22, 2025
    झारखंड

    मोदी शासन में जो मन की बात सुनेगा, वही “कुर्सी” पर रहेगा : कैलाश यादव

    July 22, 2025
    झारखंड

    अदाणी फॉउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर में 105 लोगों की हुई निशुल्क जांच

    July 22, 2025
    Latest Posts

    नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग तेज, बीजेपी विधायक का प्रस्ताव सुर्खियों में…

    July 22, 2025

    राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कई दिशा-निर्देश

    July 22, 2025

    सफेद कपड़ों में बिहार विधानमंडल पहुंचे तेज प्रताप, बोले- काला कुर्ता हम शनिचर को पहनते हैं…

    July 22, 2025

    बिहार विस में मानसून सत्र का दूसरा दिन चढ़ा हंगामे की भेंट, SIR पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2025

    मोदी शासन में जो मन की बात सुनेगा, वही “कुर्सी” पर रहेगा : कैलाश यादव

    July 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.