Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अरगोड़ा के एकलव्य टावर अपार्टमेंट पर जुर्माना, बिल्डर के लाइसेंस को कैंसिल करने की भी कार्रवाई
    झारखंड

    अरगोड़ा के एकलव्य टावर अपार्टमेंट पर जुर्माना, बिल्डर के लाइसेंस को कैंसिल करने की भी कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2021Updated:August 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भारी बारिश के बाद राजधानी में कई जगहों पर जलजमाव और वाटर लॉगिंग के कारण सवालों के घेरे में आये एकलव्य टावर अपार्टमेंट पर नगर निगम ने जुर्माना लगाया है. साथ ही बिल्डर के लाइसेंस को कैंसिल करने की भी कार्रवाई की जा रही है.

    एकलव्य टावर की तस्वीर हुई थी वायरल

    दरअसल भारी बारिश के बाद एकलव्य टॉवर अपार्टमेंट के बेसमेंट में हुए वाटर लॉगिंग के कारण कई गाड़ियां पानी में डूब गई थीं. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रांची नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे. कहा जा रहा था कि रांची नगर निगम के कारण ही उस अपार्टमेंट के बेसमेंट में जलजमाव हुआ. इसी को लेकर शनिवार (31 जुलाई 2021) को नगर आयुक्त ने अरगोड़ा स्थित एकलव्य टावर के पास जल जमाव की समस्या का जायजा लिया.

    भूमि अतिक्रमण के कारण जलजमाव

    नगर आयुक्त ने जांच के दौरान पाया कि जमीन के अतिक्रमण के कारण पानी निकासी में दिक्कत हो रही है. जिसके बाद नगर आयुक्त ने संबंधित विभाग को तुरंत भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया. जिसके बाद निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाकर पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की है.

    बिल्डर पर जुर्माना

    पानी निकासी की व्यवस्था के बाद एकलव्य टावर अपार्टमेंट के बिल्डर पर नगर निगम ने जुर्माना लगाया है. साथ ही बिल्डर के लाइसेंस को कैंसिल करने की भी कार्रवाई की जा रही है. नगर निगम के मुताबिक पूरे मामले में बिल्डर ने नगर निगम पर गलत आरोप लगाकर लोगों को भ्रमित किया है. बेसमेंट में जल जमाव का मामला बिल्डर और उस अपार्टमेंट की सोसाइटी का है. इसमें निगम की कोई जिम्मेवारी नहीं बनती है. जब भी ज्यादा बारिश होती है यहां के बेसमेंट में पानी जमा हो जाता है. इस वजह से संबंधित बिल्डर पर जुर्माना लगाया गया है और उनके लाइसेंस को कैंसिल करने की भी कार्रवाई की जा रही है.

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सिविल सर्जन समेत 346 चिकित्सकों के तबादले, राजधानी में डॉ. विनोद कुमार देखेंगे व्यवस्था
    Next Article तालिबान ने फोटो जर्नलिस्‍ट दानिश सिद्दीकी के शव से की थी क्रूरता, शरीर पर थे गोलियों और टायर के निशान- रिपोर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    August 2, 2025

    प्रार्थना सभा से लोगों को हिरासत में लेने के विरोध में उतरा मसीही परिषद, कार्रवाई की मांग…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.