Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 2:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कांग्रेस नेताओं के घर देर रात तक चली कार्रवाई, आरपी सिंह को हिरासत में ले गई ED
    देश

    कांग्रेस नेताओं के घर देर रात तक चली कार्रवाई, आरपी सिंह को हिरासत में ले गई ED

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय-ED ने सोमवार सूर्योदय से पहले शुरू हुई कार्रवाई को देर रात तक समेट लिया था। दिन भर की जांच-पड़ताल के बाद ED के अधिकारी कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को अपने साथ कार्यालय लेकर गए हैं। वहीं विनोद तिवारी के घर पर चल रही तलाशी खत्म हो गई है। इस बीच कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पर कार्रवाई देर रात तक चली।

    दिन भर चली पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद ED के अधिकारी कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को लेकर बाहर निकले। इस बीच घर के बाहर ED की कार्रवाई का विरोध करने जमे विधायक विकास उपाध्याय ने भीड़ के साथ अधिकारियों को घेर लिया। उन्होंने कहा, इतनी पूछताछ के बाद बिना किसी तथ्य के अधिकारी आरपी सिंह को नहीं ले जा सकते। अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद विकास आरपी सिंह को ले जाने देने को तैयार हुए लेकिन वे भी समर्थकों के साथ ED के दफ्तर गए। इस बीच हाउसिंग बोर्ड के सदस्य विनोद तिवारी के घर पर तलाशी ले रही ED की टीम लौट आई है।

    देर रात विनोद तिवारी ने घर के भीतर की एक तस्वीर जारी की। उन्होंने लिखा – भूपेश बघेल जी की लोकप्रियता से घबराहट, केंद्र के इशारे पर कूटरचित डायरी के पन्ने, महाधिवेशन का डर आज ED पहुंची मेरे घर। सुबह से शाम तक ली मेरे घर की तलाशी। रमन सिंह की आय से संबंधित पेपर घर पर थे। ED के अधिकारी पेपर अपने साथ क्यूं नहीं ले गये। ED रमन सिंह के खिलाफ कार्रवाई करेगी? बताया जा रहा है, देर रात तक ED की टीमें रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय के घर पर तलाशी कर ही रहीं थीं। तलाशी के दौरान रामगोपाल अग्रवाल अपने घर पर मौजूद नहीं रहे। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नेताओं के घर के बाहर जमा होकर लगातार नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच ED की ओर से कार्रवाई पर आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि यह तलाशी अभियान एक-दो दिन तक जारी रह सकता है।

    कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के बाहर आधी रात के बाद भी हंगामा जारी था। देवेंद्र यादव पहले घर की छत पर आए। वहां से उन्होंने समर्थकों का अभिवादन किया। बाद में वे मुख्य द्वार पर आकर समर्थकों को संदेश दे गए। करीब 11.30 बजे उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। लिखा-जिस आत्मविश्वास के साथ आप बाहर डटे हो उसी आत्मबल से मैं अंदर डटा हूं। वादा करता हूं साथियों ना आपका विश्वास टूटेगा ना मेरा आत्मबल टूटेगा। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है।

    कांग्रेस नेताओं पर कार्यवाही के विरोध में सोमवार को दिन भर रायपुर और भिलाई में हंगामा होता रहा। कांग्रेस पदाधिकारियों और विधायकों ने अलग-अलग जगहों पर मोर्चा लगाया। विनोद तिवारी के घर पर रायपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे की ED अधिकारियों से बहस हुई। विधायक सत्यनारायण शर्मा तिवारी की बुजुर्ग मां का हालचाल लेने पहुंचे। उन्होंेने कहा, कोई भी परेशानी हो उन्हें बताएं वे लोग बाहर ही बैठे हैं। रामगोपाल अग्रवाल और गिरीश देवांगन के घर पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विवाद किया। शाम को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुजारी पार्क स्थित ED के क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने लाठी चार्ज किया।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News इंजीनियर बीरेंद्र राम के ठिकानों पर ईडी का छापा, कई नेता के है चहेते
    Next Article सरहुल के दिन 24 मार्च को ही मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं क्यों? वापस हो आदेश: प्रतुल शाहदेव

    Related Posts

    देश

    बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

    July 5, 2025
    देश

    PM नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, द्विपक्षीय सहयोग पर करेंगे बातचीत

    July 5, 2025
    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.