Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 1:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पश्चिम बंगाल : रामनवमी के दिन हिंसा फैलाने का आरोपी बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार
    झारखंड

    पश्चिम बंगाल : रामनवमी के दिन हिंसा फैलाने का आरोपी बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन हिंसा फैलाने के मामले में पुलिस ने बिहार के मुंगेर जिले से मंगलवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सुमित साव के रूप में की गई है।

    पश्चिम बंगाल में शोभायात्रा के दौरान उपद्रव फैलाने के बाद वह बिहार के मुंगेर जिला में अपने दोस्त के ठिकाने पर छिपकर बैठा था। हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान उसका हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बंगाल पुलिस ने उसे मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल की पुलिस मेडिकल जांच कराकर सुमित को कोर्ट में प्रस्तुत करेगी। इसके बाद सुमित को पश्चिम बंगाल साथ ले जाएगी।

    आरोपित सुमित साव को कासिम बाजार थाना क्षेत्र मक्ससपुर इलाके में अपने दोस्त के यहां से गिरफ्तार किया गया। रामनवमी के बाद वह मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड के बंगलवा में रिश्तेदार के यहां आया था। रिश्तेदार से मिलने के बाद यह कासिम बाजार थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के यहां रह रहा था। सोमवार की देर रात पश्चिम बंगाल की पुलिस मुंगेर पहुंची और कासिम बाजार पुलिस की मदद से आरोपित सुमित साव को आज गिरफ्तार किया।

    मुंगेर पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने आरोपित के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपित की पहले सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई जाएगी। फिलहाल, पश्चिम बंगाल की पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    लगातार पांचवें दिन भी धधक रहा बंगाल

    बंगाल में रामनवमी के दिन शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हावड़ा, हुगली समेत कई हिस्सों में माहौल तनावपूर्ण है। राज्य सरकार ने धारा 144 लागू कर इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी। मंगलवार को भी हुगली जिला हिंसा की आग में सुलगता रहा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : बीजापुर में चार महिला सहित 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
    Next Article रांची : जिला खेल पदाधिकारी उपवन बाड़ा निलंबन मुक्त

    Related Posts

    झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रामगढ़ के लिए रवाना

    August 5, 2025
    झारखंड

    इन नेताओं ने विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी अंतिम श्रद्धांजलि

    August 5, 2025
    झारखंड

    बाबा दिशोम गुरुजी अनंत यात्रा की ओर… CM हेमंत का भावुक पोस्ट

    August 5, 2025
    Latest Posts

    अमेरिका में ओवरस्टे रोकने के लिए कुछ वीज़ा आवेदकों को भरना होगा $15,000 तक का बॉन्ड

    August 5, 2025

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रामगढ़ के लिए रवाना

    August 5, 2025

    बैंक लोन फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी आज ED के सामने होंगे पेश

    August 5, 2025

    नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर… देखें लिस्ट

    August 5, 2025

    इन नेताओं ने विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी अंतिम श्रद्धांजलि

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.