Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नक्सल मामले में जेल गया आरोपी दुखु ने किया था छह माह के बच्चे का अपहरण, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    नक्सल मामले में जेल गया आरोपी दुखु ने किया था छह माह के बच्चे का अपहरण, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 26, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। बुंडू के सिरकाडीह गांव में रहने वाले झूलन स्वांसी के छह माह बेटे अंकित स्वांसी अपरहण मामले का खुलासा करते हुए रांची पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। रांची पुलिस की टीम ने 24 घंटे के अंदर बच्चे को बरामद करते हुए चार आरोपी को पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधियों में भालू सोनार, मोतीलाल महतो, लखिन्द्र महतो और महिला पदोवती देवी शामिल है। उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी ऋषव कुमार झा ने प्रेसवार्ता में पत्रकारो को दी। उन्होंने कहा कि देर रात बच्चे को कांड्रा से बरामद किया गया है। बच्चे को बरामद करने के बाद आज अहले सुबह रांची पुलिस की टीम ने बच्चे को परिजनों के हवाले सौंप दी। एसएसपी अनीश गुप्ता के निर्देश पर गठित टीम को यह सफलता मिली है। हालांकि, अभी तक मुख्य आरोपी दुखु महतो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


    इधर, परिजनों ने रांची पुलिस को धन्यवाद दिया है। वहीं बोला है कि रांची पुलिस ने हमारी दीवाली को औऱ खुशियों से भर दिया है। हमारे कलेजे के टुकड़े को जिस भी नियत से अपहरण किया गया था, पुलिस में उनके मंसूबे को नाकाम कर दिया। पूरे परिवार ने भी बहुत- बहुत धन्यवाद रांची पुलिस को दिया है।

    पूर्व में भी दुखु महतो नक्सल मामले में जा चुका है जेल

    ग्रामीण एसपी ने कहा कि 6 माह के बच्चे अपहरण मामले में मुख्य आरोपी दुखु महतो पूर्व में भी नक्सल मामले में जेल जा चुका है। कुछ माह पूर्व ही आरोपी दुखु जेल से निकला है। पुलिस आरोपी के अन्य मामलों की जांच कर रही है। जबकि, अपहरण मामले में मोबाइल लोकेशन निकाल रही है। ताकि, जल्द से गिरफ्तार किया जा सके।

    क्या है मामला

    बुंडू थाना क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में एक छह माह के बच्चे का अपहरण अपराधियों ने कर लिया था। अपहरण करने के बाद अपराधियों ने परिवार के लोगों दरवाजे के अंदर बंद कर दिया था। घटना गुरुवार की रात लगभग 11:30 बजे हथियार से लैस अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया था। बच्चा उस वक़्त अपने दादी के साथ सोया हुआ था। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी ऋषव झा, डीएसपी समेत आसपास थाना के प्रभारी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। जहाँ जांच में देर रात पुलिस को सफलता मिल गयी और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: शिवसेना की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर, ढाई साल के लिए मांग सकती है पद !, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article झारखण्ड : डीजीपी कमल नयन चौबे ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये कई दिशा-निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.