Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 4:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू में सड़क हादसे में दंपती हुए दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
    झारखंड

    पलामू में सड़क हादसे में दंपती हुए दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : सोमवार की दोपहर एक दंपती सड़क हादसे का शिकार हो गया। पति-पत्नी बिहार से अपने बीमार रिश्तेदार को देखने झारखंड आए हुए थे। वापस लौटने के दौरान पंडवा थाना क्षेत्र के लोहड़ा में नेशनल हाइवे पर बड़ी दुर्घटना हो गई। दंपती मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी।

    इसमें बिहार के कुटुंबा निवासी सुरेश चौहान(55) की मौत हो गई। वहीं पत्नी पनवा देवी(50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पंहुचाया। इस दौरान पति ने दम तोड़ दिया । पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। टक्कर के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना करीब साढ़े तीन बजे की है।

    मेदिनीनगर में चल रहा था रिश्तेदार का इलाज
    दंपती के रिश्तेदार का इलाज मेदिनीनगर के डॉ रघुवंश नारायण सिंह के क्लिनिक चल रहा था। वह सुबह उससे मिलने अस्पताल पहुंचे। रिश्तेदार का हाल चाल जानने के बाद करीब सवा तीन बजे वापस अपने घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फरार चालक को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में गर्भवती महिला की कोरोना वैक्सीन लगने के दूसरे दिन मौत, स्वास्थ्यकर्मी पर कार्रवाई की मांग
    Next Article चान्हो में ग्रामीणों ने एकलव्य विद्यालय की निर्माणाधीन बाउंड्री गिराई, कहा-ये शहीदों का स्मारक स्थल, स्कूल नहीं बनने देंगे

    Related Posts

    झारखंड

    बिना ट्रेड लाइसेंस चल रही 14 दुकानों को नगर निगम ने थमाया नोटिस

    July 8, 2025
    झारखंड

    1 अगस्त से रांची में जमीन और फ्लैट खरीदना होगा महंगा, बढ़ेगा सरकारी मूल्यांकन

    July 8, 2025
    क्राइम

    हथियार लहराते हुए दे रहे थे पोज, पुलिस ने तीनों को दबोचा

    July 8, 2025
    Latest Posts

    बिना ट्रेड लाइसेंस चल रही 14 दुकानों को नगर निगम ने थमाया नोटिस

    July 8, 2025

    1 अगस्त से रांची में जमीन और फ्लैट खरीदना होगा महंगा, बढ़ेगा सरकारी मूल्यांकन

    July 8, 2025

    हथियार लहराते हुए दे रहे थे पोज, पुलिस ने तीनों को दबोचा

    July 8, 2025

    10 जुलाई को कांग्रेस विधायक दल की होगी बैठक

    July 8, 2025

    जमशेदपुर में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को घेरा, पढ़ाई बंद होने पर जताई नाराजगी

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.