Ranchi : ACB यानी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सनोथ सोरेन गिरफ्तार किया है। सनोथ सोरेन को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बिल रिलीज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे, जिसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के पास की गई थी। झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में काम करने वाले एक ठेकेदार ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की। ठेकेदार का काफी बिल बकाया था, जिसके लिए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे। परेशान होकर ठेकेदार ने झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामले की जांच की और जब आरोप सही पाए। गुरुवार को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। जैसे ही ठेकेदार ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को 60 हजार रुपये की रिश्वत दी, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंच गई और उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
Also Read : CM योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ‘अजय’ इस दिन होगी रिलीज
Also Read : फिर गरमाया सिरमटोली फ्लाइओवर मामला, उद्घाटन के बाद हुआ बवाल
Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर देवघर प्रशासन कर रहा जोरदार तैयारी
Also Read : 800 करोड़ GST घोटाले में आरोपी विक्की भालोटिया की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 11 जून को
Also Read : MGM हादसे से नाराज मृतकों के परिजनों ने किया प्रदर्शन, मुआवजा और मृ’त्यु प्रमाण पत्र की मांग
Also Read : DC ने किया नए MGM अस्पताल का निरीक्षण, 15 जून तक व्यवस्था सुधारने का निर्देश…
Also Read : CBSE 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को MLA कल्पना सोरेन ने किया सम्मानित