Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 4:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»रांची में जुआ खेल रहे युवक की गो’ली मा’र ह’त्या, एक साल पहले निकला था जेल से
    क्राइम

    रांची में जुआ खेल रहे युवक की गो’ली मा’र ह’त्या, एक साल पहले निकला था जेल से

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 21, 2025Updated:October 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के मुडामु गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना दीपावली की देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गांव के ही सोमा उरांव (30) के रूप में हुई है। मृतक के पिता फगुवा उरांव के अनुसार सोमा उरांव दीपावली की रात अपने दोस्तों के साथ गांव के अखाड़ा में जुआ खेल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा। उसके दोनों हाथों में पिस्टल थी। वह बिना कुछ कहे सोमा उरांव के करीब गया और उसे सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही सोमा मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से भाग निला। वहीं, इलाके में खलबली मच गयी। सोमा उरांव के साथ जुआ खेल रहे लोग खौफ के मारे इधर-उधर भाग गये।

    एक साल पहले जेल से निकला था सोमा उरांव

    इधर, वारदात की फैली खबर के बाद डीएसपी अशोक कुमार राम, सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय, बेड़ो थानेदार सुजीत कुमार उरांव पूरी टीम के साथ स्पट पर पहुंचे। FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि मारा गया सोमा उरांव भी दागी किस्म का युवक था। उसका भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या के एक पुराने मामले में दो बार जेल जा चुका था। करीब एक साल पहले ही जेल से छूटकर वह गांव में रह रहा था।

    हत्या के कारणों की जांच जारी

    सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या इस हत्या के पीछे कोई पुराना विवाद या बदले की भावना तो नहीं है।

    गांव में दहशत, पुलिस ने बढ़ाई गश्त

    इस घटना के बाद मुडामु गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में सघन गश्त शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/10/byt.mp4

    Also Read : पीएम मोदी ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री को दी बधाई, बोले- हमारे रिश्ते…

    A young man gambling in Ranchi was shot dead; he had been released from jail a year earlier A young man was shot dead while gambling a young man was shot dead while gambling in Mudamu village of Beddo police station area of ​​Ranchi news from Beddo police station area of ​​Ranchi. on the night of Diwali police are investigating जुआ खेलते युवक की गोली मार हत्या दीपावली रात रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के मुड़ामु गांव में जुआ खेलते युवक की गोली मार हत्या पुलिस जांच में जुटी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र की खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री को दी बधाई, बोले- हमारे रिश्ते…
    Next Article चाईबासा में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में भव्य परेड, DGP अनुराग गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

    October 21, 2025
    झारखंड

    बोकारो में अनक्लेम्ड डिपॉजिट को लेकर विशेष शिविर 24 अक्टूबर को, DC करेंगे उद्घाटन

    October 21, 2025
    झारखंड

    मुसाबनी की मालती हेम्ब्रम को मुख्यमंत्री ने दी बधाई, जर्मनी-इंडिया समिट में की थी भारत का प्रतिनिधित्व

    October 21, 2025
    Latest Posts

    शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में भव्य परेड, DGP अनुराग गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

    October 21, 2025

    बोकारो में अनक्लेम्ड डिपॉजिट को लेकर विशेष शिविर 24 अक्टूबर को, DC करेंगे उद्घाटन

    October 21, 2025

    मुसाबनी की मालती हेम्ब्रम को मुख्यमंत्री ने दी बधाई, जर्मनी-इंडिया समिट में की थी भारत का प्रतिनिधित्व

    October 21, 2025

    स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बेचते थे ब्राउन शुगर, पुलिस ने युवक-युवती को दबोचा

    October 21, 2025

    “AK-47 तैयार है”… शराब कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, कुख्यात राहुल सिंह के नाम आया फोन

    October 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.