
Chaibasa : चाईबासा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला के साथ चार लोगों ने दरिंदगी की। इस महापाप को पति के सामने अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला और उसका पति अपने भाई को छोड़ने रोलडीह गांव गए थे। भाई को छोड़ने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे, तभी पड़सा गांव के पास कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
आरोपियों ने पति को मारा-पीटा और उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद पीड़ित पति-पत्नी ने पुलिस को सूचित किया, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए चाईबासा भेजा है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगी और आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
Also Read : RMC प्रशासक ने एदलहातु और रॉक गार्डन की भूमि का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं का बनाया रोडमैप