Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Oct, 2025 ♦ 11:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»तालाब में मिली महिला और दो बच्चों की बॉडी, पुलिस जुटी जांच में…
    बिहार

    तालाब में मिली महिला और दो बच्चों की बॉडी, पुलिस जुटी जांच में…

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 17, 2025Updated:August 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Madhepura : मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के रौता गांव में तालाब से महिला और दो बच्चों की बॉडी मिली। यह हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। बच्चों की बॉडी को शनिवार को तालाब से बरामद किए गए, जबकि महिला की बॉडी रविवार सुबह मिली। इस घटना से गांव में मातम छा गया है।

    पति से फोन पर विवाद बना कारण

    मृतका की शिनाख्त रौता वार्ड 11 निवासी राकेश कुमार यादव की बीवी आशा देवी (25) के तौर पर की गई है। उनके साथ उनकी दो साल की बेटी कृति कुमारी और एक साल का बेटा रियांशु कुमार की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात आशा देवी का अपने पति राकेश से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। राकेश मजदूरी के लिए पंजाब गया हुआ है। माना जा रहा है कि इसी विवाद के बाद आशा ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

    घर का दरवाजा बंद कर निकली थी महिला

    आशा देवी के ससुर सुनील यादव ने बताया कि शनिवार सुबह वे पटसन निकालने खेत गए थे। करीब 11 बजे लौटने पर घर का दरवाजा बंद मिला और अंदर आग लगी थी। उसी दौरान सूचना मिली कि तालाब में बच्चों के बॉडी मिले हैं। पड़ोस की पूनम देवी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने आशा को बच्चों के साथ घर का दरवाजा बंद कर बाहर निकलते देखा था। इसके कुछ देर बाद ही तालाब में बॉडी मिलने की खबर ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।

    शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

    घटना की सूचना मिलते ही कुमारखंड थानेदार पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के बॉडी  का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, आशा देवी की बॉडी रविवार सुबह तालाब से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    Also Read : WhatsApp स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड : नई साइबर ठगी से सावधान, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

    The wife committed suicide by jumping into a pond along with two innocent children पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग तालाब में कूदकर दी जान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleWhatsApp स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड : साइबर क्रिमिनल्स का नया ‘हथियार’
    Next Article सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौ’त, परिवार में मचा कोहराम

    Related Posts

    बिहार

    Bihar SIR 2025: अंतिम मतदाता सूची जारी, 7.3 करोड़ वोटर शामिल…

    September 30, 2025
    दिल्ली की खबरें

    BJP ज्वाइन करते ही अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले पवन सिंह

    September 30, 2025
    बिहार

    बिहार में वित्त रहित शिक्षकों की सैलरी के लिए समीक्षा समिति का गठन

    September 30, 2025
    Latest Posts

    कोडरमा पुलिस लाइन में चालक ने की आत्महत्या, वीडियो जारी कर अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप… देखें

    October 1, 2025

    IAS अधिकारी अलका तिवारी राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त, चार सालों का रहेगा कार्यकाल

    October 1, 2025

    दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर आईजी भास्कर ने की समीक्षा बैठक, संवेदनशील इलाकों में विशेष ध्यान देने पर जोर

    October 1, 2025

    CISF की बड़ी कार्रवाई : अवैध खनन के लिए रास्ता बना रही जेसीबी जब्त

    October 1, 2025

    नगड़ी में हर्ष फाय’रिंग से हड़कंप, महिला जिप सदस्य के पति समेत चार हिरासत में

    October 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.