Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिजली तार से गिरी चिंगारी और लग गई भीषण आग, 200 बाइक जलकर हुईं खाक, गनीमत रही कि…
    जोहार ब्रेकिंग

    बिजली तार से गिरी चिंगारी और लग गई भीषण आग, 200 बाइक जलकर हुईं खाक, गनीमत रही कि…

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2024Updated:November 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Massive Fire in Bike Stand : बिजली के तार से गिरी चिंगारी और लग गई आग. देखते ही देखते आग ने अपना प्रचंड रूप अख्तियार किया और दो सौ से ज्यादा बाइक जलकर खाक हो गईं. आनन-फानन में सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. वहीं, जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. यह हादसा देर रात उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई, जहां कैंट रेलवे स्टेशन के दो पहिया वाहन स्टैंड में अचानक आग लग गई. हादसा आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे हुआ.

    क्या है पूरा मामला

    मामले में मिली जानकारी के अनुसार, बिजली के तार से निकली चिंगारी मोटर साइकिल पर गिरी और आग लग गई. देखते ही देखते वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के दो पहिया बाइक स्टैंड में आग फैल गई. बाइकें धू-धू कर जलने लगीं. थोड़ी ही देर में दो सौ से ज्यादा बाइकें जलकर खाक हो गईं. आग की लपटें उठती देख जीआरपी, आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए. फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई. थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं. सबने मिलकर बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया.

    आग की लपटें देख सहमे लोग

    वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के दो पहिया स्टैंड में लगी आग इतनी भयानक थी कि लोगों को रेलवे स्टेशन पर स्थित यात्री आश्रय के रेलवे टिकट घर, जीआरपी थाने, आरपीएफ बिल्डिंग और प्लेटफार्म नंबर एक इसके पहुंचने की आशंका सताने लगी थी. आग की लपटें देख लोग सहमे हुए थे. हालांकि, सबकी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है.

    https://x.com/ANI/status/1862723265313263773

    Also Read: गुटखा खाकर थूकने पर भारी बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, चार लहूलुहान

    Accident accident at midnight bike burning bike stand Cantt Railway Station Electric wire Fire Fire Brigade fire control fire spreading GRP hard work passenger shelter platform number one railway ticket office RPF short circuit spark two wheeler stand Varanasi आग आग पर काबू आग फैलना आरपीएफ कैंट रेलवे स्टेशन चिंगारी जीआरपी दो पहिया वाहन स्टैंड प्लेटफार्म नंबर एक फायर ब्रिगेड बाइक जलना बाइक स्टैंड बिजली तार मशक्कत यात्री आश्रय रेलवे टिकट घर वाराणसी शार्ट सर्किट हादसा हादसा आधी रात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुटखा खाकर थूकने पर भारी बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, चार लहूलुहान
    Next Article सोई हुई अवस्था में गोली मारकर शख्स की ले ली जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.