Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Nov, 2025 ♦ 2:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»टाटानगर स्टेशन के बाहर चलती CNG टेंपो में लगी आ’ग, दो धमाकों से मचा हड़कंप
    जमशेदपुर

    टाटानगर स्टेशन के बाहर चलती CNG टेंपो में लगी आ’ग, दो धमाकों से मचा हड़कंप

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CNG
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन के मेन गेट के ठीक सामने सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती हुई एक CNG टेंपो में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में दो जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क यातायात भी बाधित रहा।

    कीताडीह निवासी चालक पवन राय यात्रियों को लेकर स्टेशन से आगे बढ़ ही रहे थे कि तभी राहगीरों ने टेंपो के नीचे से चिंगारी निकलते देख उन्हें सावधान किया। चेतावनी के तुरंत बाद ही वाहन से धुआँ उठने लगा और आग भड़क गई। चालक और सभी यात्री समय रहते कूदकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

    कुछ ही मिनटों में टेंपो पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया और दो तेज धमाके हुए। सूचना मिलते ही पीसीआर वैन, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी ने आग को बुझाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

    Also Read : बगोदर में ट्रक ड्राइवर की ह’त्या और लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    A moving CNG tempo caught fire outside Tatanagar station causing panic with two explosions. टाटानगर स्टेशन के बाहर चलती CNG टेंपो में लगी आग दो धमाकों से मचा हड़कंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबगोदर में ट्रक ड्राइवर की ह’त्या और लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    गिरिडीह

    बगोदर में ट्रक ड्राइवर की ह’त्या और लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 24, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन पहुंचे दुमका, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

    November 24, 2025
    झारखंड

    सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पाकुड़ में तिरंगे के साथ पदयात्रा

    November 24, 2025
    Latest Posts

    टाटानगर स्टेशन के बाहर चलती CNG टेंपो में लगी आ’ग, दो धमाकों से मचा हड़कंप

    November 24, 2025

    बगोदर में ट्रक ड्राइवर की ह’त्या और लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    November 24, 2025

    89 वर्ष की आयु में धर्मेंद्र का देहांत, करण जौहर ने कहा- ‘एक युग का अंत’

    November 24, 2025

    CM हेमंत सोरेन पहुंचे दुमका, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

    November 24, 2025

    सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पाकुड़ में तिरंगे के साथ पदयात्रा

    November 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.