Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 5:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»जस्टिस यशवंत वर्मा के घर मिला नोटों का पहाड़, हुआ तबादला
    कोर्ट की खबरें

    जस्टिस यशवंत वर्मा के घर मिला नोटों का पहाड़, हुआ तबादला

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMarch 21, 2025Updated:March 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नोटों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : दिल्ली हाईकोर्ट के एक जज के घर में लगी आग ने एक बड़ा राज खोला है. HC के एक जज के घर में नोटों का अंबार बरामद हुआ है. जिस घर से नोटों का अंबार बरामद हुआ है वह जस्टिस यशवंत वर्मा का था. यह मामला इतना गंभीर था कि सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम को दखल देना पड़ा. जिसके बाद जस्टिस यशवंत वर्मा का तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट में करना पड़ा. यह फैसला चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुआई वाले कॉलेजियम ने लिया है.

    बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी थी उस समय जस्टिस यशवंत वर्मा शहर से बाहर थे. आग लगने पर उनके परिवार वालों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी. आग पर काबू पाने के बाद जब बचाव दल अंदर गया तो एक कमरे में नोटों का अंबार देखकर हैरान रह गया. तुरंत ही इसकी सूचना अधिकारियों को दी, और बरामदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई.

    CJI ने लिया एक्शन

    मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस ने अपने सीनियर अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. देखते ही देखते यह खबर सरकार के आला अधिकारियों तक पहुंच गई. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए CJI खन्ना ने तुरंत कॉलेजियम की बैठक बुलाई. कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से जस्टिस वर्मा का तुरंत तबादला करने का फैसला किया. जस्टिस वर्मा को उनके मूल हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है. बता दें कि वे अक्टूबर 2021 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट आए थे. इससे पहले 2014-21 तक वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज के तौर पर रहे थे.

    Also Read : कांग्रेस ने तेलंगाना में OBC आरक्षण और झारखंड कैबिनेट में दिया महिलाओं को 50 प्रतिशत अधिकार – शिल्पी नेहा तिर्की

    Chief Justice Sanjiv Khanna Delhi Delhi high court delhi news Fire High Court incident Judge judicial corridors Justice Yashwant Verma News News Update pile of cash secret Supreme Court Collegium Transfer Uproar आग घटना चीफ जस्टिस संजीव खन्ना जज जस्टिस यशवंत वर्मा तबादला दिल्ली हाईकोर्ट नोटों का अंबार न्यायिक गलियारे राज सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम हड़कंप हाईकोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेन्द्र सरकार महिलाओं को सिर्फ ठगने का काम कर रही है : शिल्पी नेहा तिर्की
    Next Article OPSC में मेडिकल ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, इस दिन से करें APPLY

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पहलगाम हमला : TRF ने ली थी जिम्मेदारी, UN की रिपोर्ट में खुलासा

    July 30, 2025
    कोडरमा

    झारखंड की शमा परवीन को ATS ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, अल्कायदा से जुड़े दस्तावेज जब्त

    July 30, 2025
    देश

    CM को चायवाले की सलाह, कहा: इस बार मुख्यमंत्री बनें तो डिफेंडर लीजिए…

    July 29, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.