Ranchi : रांची जिले में अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय SP, राँची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी मिली थी कि छोटे वाहनों के माध्यम से अन्य राज्यों में अवैध रूप से शराब की आपूर्ति की जा रही है।
इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय SP, राँची द्वारा DSP (मुख्यालय) द्वितीय, राँची के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह टीम रातू थाना क्षेत्र के यत्पदली-भोंडा मार्ग पर 10 मई 2025 को सुबह 7 बजे से वाहनों की जांच कर रही थी।
करीब 7:40 बजे दलादली की ओर से एक सफेद महिन्द्रा बोलेरो पिकअप (संख्या: JH01BD-6692) तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिस बल को देखते ही वाहन चालक मुख्य सड़क पर गाड़ी खड़ी कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस द्वारा पीछा किया गया, लेकिन चालक जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने जब पिकअप वाहन की तलाशी ली तो पाया गया कि वाहन के डाले पर पीले रंग की प्लास्टिक से लपेटे गए 210 कार्टून रखे हुए थे। सभी कार्टूनों पर “ROYAL GOLD CUP Extra Smooth WHISKY” लिखा था। जांच में पाया गया कि प्रत्येक कार्टून में 750 ml की 12 बोतलें थीं, यानी कुल 2520 बोतल (लगभग 1890 लीटर) अवैध शराब बरामद हुई।
जब्त सामान का विवरण
- महिन्द्रा बोलेरो पिकअप – JH01BD-6692
- ROYAL GOLD CUP WHISKY – 210 कार्टून (कुल 2520 बोतल / 1890 लीटर)
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
- अरविन्द कुमार, DSP (मुख्यालय) द्वितीय
- राम नारायण सिंह, थाना प्रभारी, रातू
- म. पु. अ. नि. प्रियंका कुमारी
- पु. अ. नि. नवीन शर्मा
- स. अ. नि. जुल्फिकार अली
- स. अ. नि. सुनिल कुमार सिंह
- हवलदार नागेन्द्र चौधरी
- आरक्षी संदीप कुमार, ललित उराँव एवं चालक विकास कुमार
Also Read : सीजफायर के बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी
Also Read : हर्ष फा’यरिंग ने छीन ली एक परिवार की खुशियां
Also Read : झारखंड के इन चार यूनिवर्सिटी को मिलेंगे कुलपति, प्रक्रिया शुरू
Also Read : जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Also Read : हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए सवाल
Also Read : IPL के “बाकी” मैचों पर फैसला जल्द
Also Read : पलामू की आकांक्षा ने CSIR-UGC NET में हासिल की बड़ी सफलता