Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Aug, 2025 ♦ 9:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दिल्ली का सरगना नीरज सप्लाई कर रहा जाली नोट, झारखंड में खपाने से पूर्व पकड़ा गया 2 करोड़
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली का सरगना नीरज सप्लाई कर रहा जाली नोट, झारखंड में खपाने से पूर्व पकड़ा गया 2 करोड़

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 23, 2025Updated:August 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची पुलिस ने नकली नोट का काला कारोबार करने वालों को तीखी चोट की है। इस धंधे में शामिल दो लोगों को सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने धर दबोचा है। इन दोनों के नाम मो साबीर उर्फ राजा और साहिल कुमार उर्फ करण बताये गये। दोनों लड़के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में रहते हैं। वहीं, पुलिस ने एक यात्री बस से करीब दो करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किये गये हैं। यह पूरी खेप बिहार से रांची पहुंची थी। इस बात का खुलासा आज यानी शनिवार को कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने किया।

    DSP प्रकाश सोय ने मीडिया को बताया कि DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को इंफॉर्मेशन मिली थी कि बिहार से रांची आने वाली चंद्रलोक बस में नकली नोटों की एक बड़ी खेप आ रही है। इन नकली नोटों को रांची के बाजार में खपाने की पूरी तैयारी हे चुकी है। मिली इंफॉर्मेशन पर आगे का टास्क SSP ने डीएसपी प्रकाश सोय को सौंपा। डीएसपी प्रकाश सोय और सुखदेवनगर के थानेदार इंस्पेक्टर केके साहू की देखरेख में टीम गठित की गयी और टीम लोकेशन पर पहुंच गयी। रातू रोड स्थित न्यू मार्केट चौक के पास टीम ने निगरानी शुरू की। इसी दौरान चन्द्रलोक बस वहां पहुंची। बस से उतरे पैसेंजर के बाद एक सफेद रंग की हुंडई कार आयी। बस से तीन पेटी उतारकर कार में रखे गए। उसी समय पुलिस ने धावा बोल कार को रोक लिया। तलाशी में कार से नकली नोटों के बंडल बरामद किए गए। एक कार्टन खोलने पर 42 बंडल नकली नोट मिले, जिसमें 20 बंडल में 300-300 नोट और 22 बंडल में 350-350 नकली नोट थे। सभी नोट 500 रुपये के थे।

    गिरफ्तार मो. साबिर उर्फ राजा और साहिल कुमार उर्फ करण ने पुलिस को दिये अपने बयान में खुलासा किया कि इस काले कारोबार को दिल्ली से ऑपरेट किया जाता है। नीरज कुमार चौधरी नाम का शख्स इस धंधे का मास्टरमाइंड है। वह फोन और व्हाट्सऐप के जरिए गिरोह के सदस्यों को ग्राहकों तक पहुंचाता है। यह गिरोह नकली नोटों के बंडल के ऊपर और नीचे असली नोट रखकर बाकी नकली नोटों को ग्राहकों को देता था। इसके बदले ग्राहकों से 40 से 50 हजार रुपये वसूले जाते थे और गिरोह के सदस्यों को 20 से 30 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। DSP ने बताया कि पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी संगठित गिरोह का हिस्सा हैं और इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

    बिहार से रांची आया था जाली नोटों का जखीरा, पुलिस ने कैसे पकड़ा… बता गये कोतवाली DSP प्रकाश सोय pic.twitter.com/njLrH5vd6O

    — Johar Live (@joharliveonweb) August 23, 2025

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/08/n1.mp4

    Also Read : सरकार सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर : दीपक बिरूआ

    A huge cache of fake notes came from Bihar to Ranchi A huge cache of fake notes was brought from Bihar to Ranchi on the instructions of Delhi's Neeraj Chaudhary know how the police caught it दिल्ली के नीरज चौधरी के इशारे पर बिहार से रांची लाया गया जाली नोटों का जखीरा पुलिस ने कैसे पकड़ा... जानें बिहार से रांची आया था जाली नोटों का जखीरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में भारी बारिश का कहर: दो हादसों में तीन की मौ’त, दर्जनों घायल
    Next Article सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, DC ने अधिकारियों को किया सचेत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में नकली विदेशी शराब बनाने का खुलासा, पांच गिरफ्तार, आर्मी कैंटीन की नकली मोहरें जब्त

    August 23, 2025
    झारखंड

    सूर्या एनका’उंटर के खिलाफ आदिवासी संगठनों का राजभवन मार्च, सीबीआई जांच की मांग

    August 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की लिस्ट जारी, सबसे अमीर चंद्रबाबू नायडू

    August 23, 2025
    Latest Posts

    रांची में नकली विदेशी शराब बनाने का खुलासा, पांच गिरफ्तार, आर्मी कैंटीन की नकली मोहरें जब्त

    August 23, 2025

    सूर्या एनका’उंटर के खिलाफ आदिवासी संगठनों का राजभवन मार्च, सीबीआई जांच की मांग

    August 23, 2025

    देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति की लिस्ट जारी, सबसे अमीर चंद्रबाबू नायडू

    August 23, 2025

    रिस्स–2 स्थल के पास निषेधाज्ञा लागू, 200 मीटर दायरे में जमावड़े पर रोक

    August 23, 2025

    सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, DC ने अधिकारियों को किया सचेत

    August 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.