Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 7:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»तेज रफ्तार पिकअप ने ननद- भाभी को कुचला
    झारखंड

    तेज रफ्तार पिकअप ने ननद- भाभी को कुचला

    Sneha KumariBy Sneha KumariJune 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पिकअप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के आराहंस गांव में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान पुष्पा एक्का और सुषमा एक्का के रूप में हुई है। दोनों आपस में ननद-भाभी थीं।

    सड़क किनारे बात कर रही थीं, तभी हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार, पुष्पा और सुषमा साप्ताहिक बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। वे सड़क किनारे गाड़ी का इंतजार कर रही थीं और आपस में बात कर रही थीं। इसी दौरान नेतरहाट की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की जान चली गई।

    ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नेतरहाट-महुआडांड़ सड़क को जाम कर दिया। नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दो घंटे बाद जाम हटवाया। ग्रामीण मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा, नौकरी और वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण की मांग कर रहे थे।

    पुलिस ने दी हरसंभव मदद की बात

    थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत मदद का भरोसा दिया है।  ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों महिलाओं के साथ एक अन्य महिला भी बाजार जा रही थी, जो थोड़ा पीछे थी और बच गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। एक ही घर की बेटी और बहू की मौत से परिवार पूरी तरह बिखर गया।

    Also Read : कॉमेडियन जाकिर खान 22 जून को रांची में करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

    Also Read : आदित्यपुर पुलिस को एंटी क्राइम चेकिंग में मिली बड़ी सफलता, 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    Also Read :  स्वास्थ्य के लिए जरूरी है फलों का सही तरीके से सेवन करना

    Also Read :   Byju’s को बड़ा झटका: NCLAT ने खारिज की आकाश शेयर विवाद में याचिका

    Also Read :  बोड़ाम एसटीपी लिमिटेड कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज… जानिए क्यों

    abhishek singh accident investigation Arahans village compensation demand family tragedy Government Aid Jharkhand news latehar Latehar Sadar Hospital Mahuadand Manoj Kumar mourning village Netarhat Netarhat police station pickup vehicle accident police assurance Pushpa Ekka Road Accident Road Blockade rural protest sister-in-law speed control Sushma Ekka traffic accident tragic accident villagers protest weekly market women crushed
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के वीर सपूत सुनील को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, 14 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
    Next Article सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद, पिता ने स्क्रीनिंग रोकने की मांग की, भेजा लीगल नोटिस

    Related Posts

    गिरिडीह

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025
    झारखंड

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025
    जमशेदपुर

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025
    Latest Posts

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025

    जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…

    July 26, 2025

    शिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.