Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jul, 2025 ♦ 12:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»घरों में घुसकर बेखौफ चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच चढ़े पुलिस के हत्थे
    जोहार ब्रेकिंग

    घरों में घुसकर बेखौफ चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच चढ़े पुलिस के हत्थे

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी के रातू थाना क्षेत्र स्थित सिमलिया चालाटोली में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने पांच संदेही गुनहगारों को धर दबोचा है। इनके नाम पवन कुमार (30), कौशल सिंह (29), राजा साव (24), सुनील कुमार राय उर्फ अन्नु यादव (35) और संतोष कुमार सोनी (35) बताये गये। इन लोगों के पास से पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल सलाई रिंच, पेचकस और एक स्कूटी बरामद किया है। साथ ही चोरी किए गए सामान भी जब्त किए हैं। इस बात की जानकारी रांची के रुरल SP प्रवीण पुष्कर ने मीडिया के साथ साझा की।

    रुरल SP प्रवीण पुष्कर ने मीडिया को बताया कि बीते 11 जुलाई को आशुतोष उरांव के घर में इन लोगों ने सेंधमारी की थी। आशुतोष का घर रातू थाना क्षेत्र के चालाटोली कटहल मोड़ सिमलिया में है। गिरफ्तार चोरों की हिमाकत ऐसी थी कि दिन के उजाले में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला था। वारदात के बाद आशुतोष उरांव ने रातू थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रुरल SP प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और मुख्याल DSP-2 अरविंद कुमार की देखरेख में SIT गठित की गयी। तफ्तीश शुरू की गयी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसी बीच पुलिस को इंफॉर्मेशन मिली कि कुछ दागी किस्म के लड़के कमड़े आश्रम के पास इकट्ठा होने वाले हैं। किसी बंद घर में चोरी करने वाले हैं। इंफॉर्मेशन देने वाले ने यह भी बताया कि ये लोग वही उचक्के हैं, जिन्होंने बीते 11 जुलाई को दिनदहाड़े घर में घुसकर सेंधमारी की थी। मिली इंफॉर्मेशन पर गठित SIT बताये गये लोकेशन पर पहुंची और पांच उचक्कों को धर दबोचा। पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार उचक्कों ने खुलासा किया कि ये लोग पहले रेकी करते थे और मौका मिलते ही ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। सलाई रिंच से ताले और पेचकस से अलमारी तोड़कर वे आसानी से घरों में चोरी कर लेते थे।

    SP ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक कौशल कुमार सिंह का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह NDPS एक्ट के तहत 2024 में सुखदेवनगर थाना में दर्ज कांड में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी केवल इस मामले में ही नहीं, बल्कि रातू थाना क्षेत्र और अन्य इलाकों में भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं।

    Also Read : लापता पूर्व सैनिक का श’व मिला पुल के नीचे, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

    A gang that used to break into houses and steal fearlessly was busted five arrested by the police घरों में घुसकर बेखौफ चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पांच चढ़े पुलिस के हत्थे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी फॉउंडेशन के धान-बीज और खाद वितरण से 120 किसानों को मिली सहायता
    Next Article जरूरतमंदों के लिए हमेशा खुला है मेरा दरवाजा : महुआ मांझी

    Related Posts

    जामताड़ा

    बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े गए पुलिसकर्मी को एसपी ने किया निलंबित

    July 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान 23 जुलाई को लेंगे शपथ

    July 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    DIG इंद्रजीत महथा बढ़ाई गयी जिम्मेदारियों से किये गये मुक्त

    July 16, 2025
    Latest Posts

    बिना हेलमेट बाइक चलाते पकड़े गए पुलिसकर्मी को एसपी ने किया निलंबित

    July 16, 2025

    झारखंड हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान 23 जुलाई को लेंगे शपथ

    July 16, 2025

    DIG इंद्रजीत महथा बढ़ाई गयी जिम्मेदारियों से किये गये मुक्त

    July 16, 2025

    गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में सरयू राय पर आरोप गठित, 12 अगस्त से शुरू होगी गवाही

    July 16, 2025

    सुरक्षा बलों के अद्वितीय योगदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता : राज्यपाल

    July 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.