Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 3:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बोकारो में ठेला पर फल बेचने वाले को मा’री गो’ली, फिर…
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो में ठेला पर फल बेचने वाले को मा’री गो’ली, फिर…

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : ठेला पर फल बेचने वाले एक शख्स को दिनदहाड़े गोली मार दी गयी। गोली उसके सीने को चीरते हुए पार हो गयी। इस शख्स का नाम विवेक कुमार साव बताया गया। गोली लगने से विवेक बेतरह जख्मी हो गया और वहीं गिर पड़ा। हमलावरों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से फरार हो गये। इस घटना में एक हमलावर के हाथ में भी गोली लगने की खबर है। इस दुस्साहसिक वारदात को बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट स्थित फल गोदाम के पास अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार विवेक कुमार साव आज यानी रविवार को फल लगाने वाला अपना ठेला निकाल रहा था। इसी दरम्यान हमलावर वहां पहुंचे और विवेक से उसका नाम पूछा। नाम बताते ही हमलावरों ने विवेक को तमाचा मारा और फिर गोली चला दी। गोली विवेक के सीने को चीरते हुए पार कर गयी। वहीं, हमलावर को भी गोली लग गयी। लहूलुहान विवेक बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसे केएम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया और फिर भाग निकले। जख्मी विवेक की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

    स्पॉट पर मौजूद फल विक्रेता विवेक के दोस्त ने बताया कि एक दूसरा लड़का एक लड़की को भागकर लाया है। उस लड़के ने विवेक के मोबाइल से कभी बात की थी। उसी मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए अपराधी विवेक साव के पास पहुंचे। जब वो लक्ष्मी मार्केट में अपना ठेका निकाल रहा था तो नाम पूछा, जिसके बाद थप्पड़ मारते हुए गोली चला दी। वहीं, विवेक की पत्नी ने बस इतना कहा कि उसके पति का किसी के साथ कोई लफड़ा-झगड़ा नहीं है।

    इधर वारदात की फैली खबर के बाद सिटी डीएसपी आलोक रंजन अपनी टी के साथ पहुंचे और जख्मी विवेक से जानकारी ली। सिटी डीएसपी ने मीडिया को बताया कि हमलावर को ट्रेस किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा। जिस लड़की के चलते विवाद हुआ उसे भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    Also Read : इनामी डकैत सहित पांच अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    A fruit vendor was shot at in Bokaro then फिर बोकारो में ठेला पर फल बेचने वाले को मारी गोली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोम्योपैथिक चिकित्सा पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने रखे विचार
    Next Article जोखिम भरा बता जिसे कई अस्पतालों ने नकारा, उसे यशोदा हॉस्पिटल्स ने कर दिखाया

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    September 17, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल, दो गिरफ्तार…

    September 17, 2025
    जमशेदपुर

    डायन बिसाही का आरोप में भाई ने भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला…

    September 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    September 17, 2025

    गिरिडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल, दो गिरफ्तार…

    September 17, 2025

    डायन बिसाही का आरोप में भाई ने भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला…

    September 17, 2025

    झाड़ियों से मिला युवती का श’व, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

    September 17, 2025

    जामताड़ा में हर्षोल्लास के साथ की गयी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.