Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 4:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»साइबर ठगी के शिकार एक किसान ने उठा लिया खौफनाक कदम
    गुमला

    साइबर ठगी के शिकार एक किसान ने उठा लिया खौफनाक कदम

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMarch 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    किसान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : खेती-बारी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालने वाले एक किसान ने आज यानी मंगलवार को सुसाइड कर लिया। अपने घर के पीछे आम के पेड़ पर फंदे से सहारे उसने फांसी लगा ली। किसान की शिनाख्त 55 साल के मोरहा उरांव के तौर पर की गयी है। वह गुमला के सदर थाना क्षेत्र के अरमई गांव का रहने वाला था। खुद को मिटाने से पहले उसने एक पर्चा लिख छोड़ा है। पर्चा में किसान ने अपने भाई और घरवालों से माफी मांगी है। पर्चा में मोरहा उरांव ने लिखा “साइबर ठगी का शिकार, भाई जगना, प्यारी झिमी… क्षमा करना… मोबाइल में मैसेज देखना… समझ जाना… मोरहा उरांव”

    मृतक किसान के भाई जगना उरांव ने मीडिया को बताया कि मोरहा ने टैसेरा राइस मिल में अपनी धान की फसल बेची थी, जिससे उसे 68 हजार रुपये की कमाई हुई थी। उस रकम को उसने अपने बैंक खाते में जमा कर दिया था। यही उसकी जमा पूंजी थी। कुछ रोज पहले साइबर अपराधियों ने पूरी की पूरी रकम मोरहा के खाते से उड़ा लिया था। इसके बाद मोरहा काफी परेशान था।

    मृतक के घरवालों के अनुसार मोरहा उरांव ने गुजरे 15 साल पहले शादी की थी, पर उसकी कोई संतान नहीं थी। इस चलते उसने एक बच्ची को बेटी के तौर पर गोद लिया। उसकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर लालन-पालन तक की जिम्मेदारी मोरहा ने उठायी थी। खाते से पैसे गायब होने के बाद उसे बेटी की भविष्य की चिंता सता रही थी। खाते से पैसे गायब होने के बाद उसे गहरा धक्का लगा था।

    इधर, किसान की मौत की फैली खबर के बाद पुलिस स्पॉट पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तफ्तीश में जुटे एसआई अरविंद कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच जारी है।

    Also Read : एम पासपोर्ट ऐप का नया वर्जन इस दिन होगा लॉन्च, जानें इसका मकसद 

    A farmer who was a victim of cyber fraud took a terrifying step साइबर ठगी के शिकार एक किसान ने उठा लिया खौफनाक कदम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस दिन से शुरू हो रहा खरमास, जानिए किसकी करें पूजा
    Next Article सिमरिया SDO के गोपनीय कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर घूस लेते गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    ट्रैफिक पुलिस और टेम्पो चालकों की मारपीट के मामले में दो युवक गिरफ्तार, कटहल मोड़ पर कराई गई परेड

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    ट्रैफिक पुलिस और टेम्पो चालकों की मारपीट के मामले में दो युवक गिरफ्तार, कटहल मोड़ पर कराई गई परेड

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    देश में कोरोना के एक्टिव केस हुए 7383, 24 घंटे में 10 लोगों ने गंवाई जान

    June 15, 2025

    ये इकाइयां तय कर रही बिहार के औद्योगिक और कृषि विकास की नई दिशा : CM नीतीश

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.