Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा के दिवंगत DTO प्रवीण चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि, DC-SP ने किया नमन
    झारखंड

    जामताड़ा के दिवंगत DTO प्रवीण चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि, DC-SP ने किया नमन

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments2 Mins Read293
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DTO
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) प्रवीण चौधरी के आकस्मिक निधन पर बुधवार को समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। DC रवि आनंद की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

    DC रवि आनंद ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय चौधरी एक व्यवहार कुशल, कर्मठ और निष्ठावान अधिकारी थे। उनका असामयिक निधन उनके परिजनों के साथ-साथ पूरे प्रशासनिक महकमे के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, “दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।” सभा के दौरान DC, SP राज कुमार मेहता, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की।

    गौरतलब है कि DTO प्रवीण चौधरी लंबे समय से लीवर संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और इलाजरत थे। इलाज के दौरान 27 अक्टूबर की रात्रि में नई दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को मंगलवार देर रात्रि प्रखंड परिसर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

    शोक सभा में अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. आनंद मोहन सोरेन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी और समाहरणालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

    Also Read : जामताड़ा में खुलेआम फेंके गए हजारों इस्तेमाल हुए ब्लड सैंपल, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर

    A condolence meeting was held in Jamtara on the demise of DTO Praveen Choudhary two minutes silence was observed. जामताड़ा में DTO प्रवीण चौधरी के निधन पर शोक सभा आयोजित दो मिनट का मौन रखा गया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिवंगत अभिनेता सतीश शाह के लिए पद्मश्री अवॉर्ड की अपील
    Next Article एक नवंबर को होगा देवउठनी एकादशी, जानें व्रत और पूजा विधि

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.