Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 11:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हमारी कई समस्याओं का हल कर सकती है सर्कुलर इकोनॉमी : मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    हमारी कई समस्याओं का हल कर सकती है सर्कुलर इकोनॉमी : मोदी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया सर्कुलर इकोनॉमी हैकथॉन अवार्ड सेरेमनी को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा कि सकरुलर इकोनॉमी (चक्रीय अर्थव्यवस्था) हमारी कई समस्याओं को हल करने में सहायक हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने संसाधन दक्षता में सुधार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद विश्व को आकार देने में भारत-ऑस्ट्रेलिया की मजबूत भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    हमारे युवा, इनोवेटर्स, स्टार्टअप, इस साझेदारी में सबसे आगे होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के प्रतिभागी युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा, “आज के युवा प्रतिभागियों की ऊर्जा और उत्साह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती साझेदारी का प्रतीक है। मुझे अपने युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और ऑउट ऑफ बॉक्स सोच पर पूरा भरोसा है। वे हमारे दो देशों को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को स्थाई समाधान दे सकते हैं।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इस हैकाथॉन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के अभिनव समाधानों को देखा। ये इनोवेशन (नवाचार) हमारे देशों को सकुर्लर इकोनॉमी समाधानों के लिए प्रेरित करेंगे। अब हमें इन विचारों को धरातल पर उतारने का विचार करना चाहिए।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सर्कुलर अर्थव्यवस्था की अवधारणा हमारी कई समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण कदम हो सकती है। रीसाइक्लिंग, कचरे को खत्म करना और संसाधन दक्षता में सुधार करना हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए।”

    बता दें कि 4 जून, 2020 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों ने बाचतीत के दौरान दोनों देशों में चक्रीय आर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकोनॉमी) को बढ़ावा देने के लिए नवाचारों की आवश्यकता जताई थी। जिसके बाद आयोजित हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया सर्कुलर इकोनॉमी हैकथॉन में बढ़चढ़ कर युवाओं ने भाग लिया।

    Latest news Narendra modi National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर , एसपीओ शहीद
    Next Article एनआईए ने हथियार छीनने के मामले में आतंकी हार्बरर को गिरफ्तार किया

    Related Posts

    देश

    पटना से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

    June 21, 2025
    देश

    ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2025
    देश

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किया योग

    June 21, 2025
    Latest Posts

    पटना से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

    June 21, 2025

    2 जुलाई को पटना में बीजेपी की होगी बैठक

    June 21, 2025

    “योग करें, निरोग रहें” यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है : नीलकंठ सिंह मुंडा

    June 21, 2025

    जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई चोरी

    June 21, 2025

    तेजस्वी के ‘पॉकेटमार’ बयान पर NDA का पलटवार, ‘मेरा बाप चारा चोर’ के पोस्टर लगे

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.