Johar Live Desk : भारतीय रसोई में मसूर की दाल का स्वाद और महत्व दोनों ही खास है। टमाटर दाल, सांभर या अकौआ दाल इनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चावल या रोटी के साथ इसका स्वाद लाजवाब होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाने वाली मसूर की दाल कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है?
- किडनी मरीजों के लिए खतरनाक हो सकती है ये दाल
अगर आप किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं तो मसूर की दाल से दूरी बना लें। इसमें मौजूद उच्च मात्रा में पोटैशियम किडनी पर दबाव डाल सकता है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
- हाई यूरिक एसिड वालों के लिए नहीं है ये दाल
मसूर की दाल में मौजूद प्रोटीन शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकता है। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है। गाउट या हाई यूरिक एसिड के मरीज इससे बचें।
- गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है
जिन्हें पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उनके लिए मसूर की दाल पचाना मुश्किल हो सकता है। इससे गैस, खट्टी डकारें और पेट दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
- बवासीर के मरीज रखें दूरी
मसूर की दाल पचने में समय लेती है और यह कब्ज बढ़ा सकती है। ऐसे में बवासीर के मरीजों को यह दाल नहीं खानी चाहिए, वरना सूजन और रक्तस्राव की समस्या बढ़ सकती है।
- एलर्जी की समस्या वालों के लिए खतरनाक
मसूर की दाल से कुछ लोगों को त्वचा पर चकत्ते, सूजन या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। एलर्जी की प्रवृत्ति वाले लोगों को खासकर रात में यह दाल खाने से परहेज करना चाहिए।
सेहतमंद तरीके से खाएं दाल
- दाल को पकाने से पहले अच्छी तरह धोएं और कम से कम 20 मिनट भिगोकर रखें।
- कभी भी दाल का अति सेवन न करें, क्योंकि अति हर चीज की बुरी होती है।
Also Read : झारखंड हाइकोर्ट का सख्त आदेश- राज्य में 6 सितंबर तक लागू करें पेसा नियमावली