Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के राजापुर गांव में एक किसान के खेत में पानी दे रहे समय सिंचाई पाइप से अचानक फुंफकारने की आवाज आने लगी। किसान ने देखा कि पाइप के भीतर कुछ हिल रहा है और तुरंत आसपास काम कर रहे लोगों को इसकी सूचना दी।
ग्रामीणों ने वन विभाग से जुड़े सर्प मित्र असराफुल शेख को बुलाया। सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए पाइप की जाँच की गई और पाया गया कि पाइप के भीतर खतरनाक कोबरा है।
असराफुल शेख ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद 5.5 फीट लंबा कोबरा बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए सांप की उम्र लगभग 14 वर्ष बताई गई है। सांप बाहर निकलते ही फन उठाकर डर दिखाने लगा, लेकिन इसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।

सर्प मित्र ने बताया कि यह इंस्पेक्टल कोबरा प्रजाति का सांप है और बेहद जहरीला होता है। मौसम और धान के खेतों में चूहों की अधिकता के कारण ऐसे सांप खेतों में दिखाई देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप को देखकर घबराएं नहीं, बल्कि सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग या सर्प मित्रों को सूचना दें।
असराफुल शेख ने कहा कि सांप प्रकृति के रक्षक होते हैं और चूहों व छोटे जानवरों की संख्या नियंत्रित कर किसानों की मदद करते हैं। इसलिए इन्हें मारने के बजाय सुरक्षित रेस्क्यू करवाना ही सही तरीका है।
Also Read : पत्नी पर पहले किया हथौड़े से वार, फिर चाकू से गो’द डाला, आरोपी पति गिरफ्तार
Also Read : बिहार चुनाव के बीच तेज प्रताप यादव को मिली Y+ सुरक्षा, रवि किशन से बढ़ रही मुलाकातें

