Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 4:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जैक से 9वीं और 11वीं विद्यार्थियों को विशेष छूट, स्कूल जाकर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
    झारखंड

    जैक से 9वीं और 11वीं विद्यार्थियों को विशेष छूट, स्कूल जाकर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कोरोना महामारी के बीच झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से स्कूलों में रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों को स्कूल तक आने की अनुमति दे दी गई है। 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थी को रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष तौर पर अनुमति मिली है। जैक की ओर से 7 अक्टूबर से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संचालित हो रही है। 4 नवंबर तक बिना फाइन के रजिस्ट्रेशन होगा।

    विद्यार्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी विशेष गाइडलाइन के तहत 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष तौर पर स्कूल आने की अनुमति दी गई है। बता दें कि 7 अक्टूबर से ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संचालित हो रही है, जो कि 4 नवंबर तक बिना फाइन के रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जबकि फाइन के साथ 12 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन होना है। विद्यार्थियों के हित को देखते हुए झारखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी इजाजत दी है।

    इसके साथ ही अभिभावकों से अनुमति लेने के लिए कहा गया है। अब तक रजिस्ट्रेशन की सुविधा ऑफलाइन तरीके से नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना विद्यार्थियों को करना पड़ रहा था। अब इसकी सुविधा मिलने से रजिस्ट्रेशन में तेजी आएगी और समय पर विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। मैट्रिक और इंटर बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं।

    इधर, झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इंटरमीडिएट वोकेशनल मदरसा और मध्यमा की परीक्षाएं राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाकर ऑफलाइन तरीके से लिया जा रहा है। हालांकि, कोविड-19 गाइडलाइन का पालन सही तरीके से किसी भी परीक्षा केंद्र पर देखने को नहीं मिल रहा है। विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ जाने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा नहीं जा रहा है, जिससे कई परेशानियां सामने आ रही है।

    Jac jharkhand Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव : दूसरे चरण के चुनाव में राजद, जदयू को अपनी सीटें सुरक्षित रखना चुनौती
    Next Article अगस्ता वेस्टलैंड : मिशेल ने अनुबंध टाइप कराने के लिए 22 हजार यूरो का भुगतान किया

    Related Posts

    झारखंड

    राहुल गांधी और खड़गे रांची से नेमरा रवाना, दिशोम गुरु की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

    August 5, 2025
    जमशेदपुर

    सोनारी में महिला से सोने की चेन की छिनतई, CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश जारी…

    August 5, 2025
    गिरिडीह

    पेड़ से लटका मिला छात्र का श’व, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका…

    August 5, 2025
    Latest Posts

    हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के तलाक की अफवाहें तेज, इंस्टाग्राम से डिलीट कीं शादी की तस्वीरें

    August 5, 2025

    राहुल गांधी और खड़गे रांची से नेमरा रवाना, दिशोम गुरु की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

    August 5, 2025

    सोनारी में महिला से सोने की चेन की छिनतई, CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश जारी…

    August 5, 2025

    पेड़ से लटका मिला छात्र का श’व, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका…

    August 5, 2025

    शिबू सोरेन जिस खाट पर करते थे आराम, उसी पर ले जाये गये घाट

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.