Ranchi : आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। इसी कड़ी में रांची स्थित झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने पूरे सम्मान और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। डोरंडा स्थित पुराने भवन में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने तिरंगा फहराया और सलामी दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कई न्यायमूर्ति, न्यायिक पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। न्यायमूर्ति प्रसाद ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
झंडोत्तोलन समारोह में हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश, रजिस्ट्रार, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों ने माहौल को भावनात्मक और जोश से भर दिया।
मुख्य न्यायाधीश ने वहां मौजूद बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरा समारोह गरिमा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ, जो आजादी की भावना और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक बन गया।

Also Read : विधानसभा परिसर में गूंजा राष्ट्रगान, स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि
Also Read : झारखंड हाई कोर्ट में 79वां स्वतंत्रता दिवस, न्यायमूर्तियों ने फहराया तिरंगा