Ranchi : भारत के संविधान के लागू होने के 75वें वर्ष (प्लैटिनम जुबिली वर्ष) के अवसर पर रांची जिला में संविधान दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय ब्लॉक-A के पोर्टिको क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि “भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारी लोकतांत्रिक परंपरा, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का प्रतीक है। हमें संविधान में निहित मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।”
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और संविधान के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में सभी ने संविधान के आदर्शों के अनुसार समाज में न्याय, समानता और लोकतंत्र के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

Also Read : बिहार टूरिज्म ने लग्जरी कैरावैन शुरू की, फाइव स्टार सुविधाओं के साथ यात्रा का नया अनुभव
Also Read : लाल किले कार बम धमाके में NIA ने फरीदाबाद से संदिग्ध शोएब को किया गिरफ्तार
Also Read : लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस, राजद में हड़कंप
Also Read : भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच : पहले दिन ऑफलाइन बिके 9 हजार टिकट

