Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»रूस में फंसे 7 भारतीय युवक, धोखे से लड़वाया जा रहा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध, वीडियो में बचाने की लगायी गुहार
    ट्रेंडिंग

    रूस में फंसे 7 भारतीय युवक, धोखे से लड़वाया जा रहा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध, वीडियो में बचाने की लगायी गुहार

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चंडीगढ़ : रूस में फंसे पंजाब और हरियाणा के सात युवकों के एक ग्रुप ने मदद के लिए गुहार लगाई है. सभी लड़कों का कहना है कि उन्हें रूस में सैन्य सेवा के लिए धोखे से ले जाया गया और यूक्रेन संघर्ष में लड़ने के लिए भेज दिया गया. गगनदीप सिंह (24), लवप्रीत सिंह (24), नारायण सिंह (22), गुरप्रीत सिंह (21), गुरप्रीत सिंह (23), हर्ष कुमार (20) और अभिषेक कुमार (21) ये सभी युवक पंजाब और हरियाणा से हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इन युवकों को एक मंद रोशनी वाले कमरे में देखा जा सकता है. इस वीडियो में इन्होंने सैन्य कर्मियों की जैकेट और सिर में टोपी पहनी हुई है.

    23-year-old man who said he is from #Gurdaspur #Punjab #GagandeepSingh called @ndtv @ndtvindia to appeal to @MEAIndia @states_mea @DrSJaishankar to help them return to India; says 7 of them who met in Russia may be deployed any time, without any training, to fight war in #Ukraine pic.twitter.com/re6eFuyY1v

    — Uma Sudhir (@umasudhir) March 4, 2024

    हरियाणा के करनाल जिले के 19 वर्षीय हर्ष ने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया है जिसमें उनकी स्थिति का विवरण दिया गया है. इस वीडियो के जरिए उसने सहायता की अपील की है. हर्ष के अनुसार, वे नए साल का जश्न मनाने के लिए 27 दिसंबर को 90 दिनों के वैध वीजा के साथ रूस गए थे. उन्हें एक एजेंट ने धोखा दिया जिसने उन्हें बेलारूस ले जाने का वादा किया था, लेकिन उन्हें वीजा की आवश्यकता के बारे में सूचित नहीं किया गया था. जब वे बेलारूस पहुंचे तो एजेंट ने और पैसों की मांग की. उन्होंने उसे पैसे भी दिए, लेकिन पैसे लेकर वो उन्हें वहीं छोड़कर चला गया. इसके बाद वहां की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और रूसी अधिकारियों को सौंप दिया.

    वीडियों में हर्ष ने बताया कि उन्हें कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया. अब उन्हें यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है. वहीं हर्ष के परिवार ने खुलासा किया कि वो विदेश में जाकर नौकरी करना चाहता था. उसे एजेंट द्वारा बताया गया था कि रूस के रास्ते जाना दूसरे देश में प्रवास करना आसान बना देगा. वहीं गुरप्रीत सिंह के भाई अमृत सिंह ने कहा कि बेलारूस में उनके द्वारा हस्ताक्षरित दस्तावेज रूसी में होने के कारण पुरुषों को सैन्य सेवा में मजबूर किया गया. उन्हें 10 साल की कैद या रूसी सेना में शामिल होने का विकल्प दिया गया था.

     

    Country Haryana indian johar live news Punjab Russia Ukraine Video youth जोहार लाइव न्यूज़ देश पंजाब भारतीय युवक यूक्रेन रूस वीडियो हरियाणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘सुपर ट्यूसडे’ प्राइमरी इलेक्शन में 11 राज्यों में ट्रंप की धमाकेदार जीत, नवंबर में होगा जो बाइडन से मुकाबला
    Next Article सांसद गीता कोड़ा की मां का निधन, झींकपानी में होगा अंतिम संस्कार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    झारखंड

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.