
Johar Live Desk : रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास शुक्रवार की सुबह 6:58 बजे (स्थानीय समय) भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 थी। इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से 127 किलोमीटर पूर्व में था और गहराई 19.5 किलोमीटर मापी गई।
सुनामी की चेतावनी हटाई गई
भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया। अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र प्रशासनिक केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 111 किलोमीटर पूर्व में 39.5 किलोमीटर की गहराई पर था।
कामचटका : भूकंप का खतरा हमेशा
कामचटका क्षेत्र दुनिया के सबसे भूकंप-प्रवण इलाकों में से एक है। यहां पैसिफिक प्लेट और नॉर्थ अमेरिकन प्लेट के टकराने से बार-बार भूकंप आते हैं। इससे पहले शनिवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था।
जुलाई में आया था 8.8 तीव्रता का भूकंप
पिछले जुलाई में कामचटका के पास 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसे इस दशक का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना गया। इसके बाद रूस, जापान और अलास्का में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। तटीय इलाकों में ऊंची लहरें उठी थीं, और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था। यह 2011 के बाद सबसे बड़ा भूकंप था, जब जापान में 9.1 तीव्रता के भूकंप ने सुनामी पैदा की थी, जिसमें 15,000 से ज्यादा लोगों की जान गई थी।
Also Read : बिहार राज्य महिला आयोग की 24वीं वर्षगांठ आज, CM करेंगे विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन