Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड : झाप्रसे के 42 अफसर बनेंगे आईएएस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी
    झारखंड

    झारखंड : झाप्रसे के 42 अफसर बनेंगे आईएएस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में 42 नये आईएएस की संख्या अब बढ़ जायेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी के बाद झारखंड प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में 42 अफसरों के प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। यूपीएससी बोर्ड की बैठक में सहमति के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

    इस संंबंध में कार्मिक विभाग के अधिकारी नई दिल्ली गये हैं और वहां केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को अधिकारियों के प्रमोशन दिए जाने संबंधी फाइल सौंपेंगे। केंद्र सरकार अपनी मंजूरी के बाद इसे यूपीएससी बोर्ड भेजेगी। वहां से फाइल पर सहमति मिलने के बाद डीओपीटी आईएएस में प्रमोशन संबंधी अधिसूचना जारी करेगा।

    उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने आईएएस में प्रमोशन के लिए 100 झारखंड प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारियों की सूची तैयार करके यूपीएससी को भेजी थी। नई दिल्ली में यूपीएससी बोर्ड में बीते दिनों बैठक हुई थी, जिसमें 42 रिक्त पदों पर प्रमोशन के लिए सहमति बनी। ये रिक्तियां लगातार दो वित्तीय वर्ष की थी। जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी करके झाप्रसे अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति दी जायेगी।

    इन अधिकारियों को प्रमोशन पर बनी है सहमति

    नेसार अहमद, रामकरण राम, रविरंजन मिश्रा, आलोक त्रिवेदी, संजय सिन्हा, मनोज जायसवाल, नागेंद्र कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, हरि कुमार केसरी, जगबंधु महथा, विंदेश्वरी ततमा, इंदू रानी, अरुण वाल्टर सांगा, वीर प्रकाश प्रसाद, दशरथ चंद दास, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा, बाल किशुन मुंडा, नेलशन ए बागे, अंजनी कुमार मिश्र, संजय बिहारी अंबष्ट, अंजनी कुमार दूबे, अमित प्रकाश, संजय कुमार, शेखर जमुआर, गोपालजी तिवारी, अरविंद कुमार, राजू रंजन राय, पवन कुमार, जय किशोर प्रसाद, कुमुद सहाय, शशिभूषण मेहरा, प्रदीप तिग्गा, फिलियुनुस बारला, पूनम प्रभा तिर्की, मनोहर मरांडी, एके सत्यजीत, नागेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह और अभय नंदन अंबष्ट।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट में कोर्ट फीस अमेंडमेंट एक्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर 20 अक्टूबर को सुनवाई
    Next Article भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा, हेमंत सोरेन के तुष्टिकरण वाली कानून व्यवस्था की पोल खुल गई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस को वित्त मंत्री की चेतावनी : अडाणी-एनटीपीसी की पुलिस बनकर न करें काम

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ED ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, बेटे से पहले ही हो चुकी है पूछताछ

    July 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस को वित्त मंत्री की चेतावनी : अडाणी-एनटीपीसी की पुलिस बनकर न करें काम

    July 7, 2026

    बैंक की लापरवाही से गई जान, इलाज बिना बुजुर्ग की मौ’त

    July 7, 2026

    प्रशांत किशोर : क्या अबकी बार बैंड बाजा वाले से दूल्हा तक का सफर तय कर पाएंगे?

    July 7, 2026

    ED ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, बेटे से पहले ही हो चुकी है पूछताछ

    July 7, 2026

    जिस ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग’ केस ने देश को हिला दिया, उस दाग से मिशनरी ऑफ चैरिटी कैसे हुआ बरी 

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.