Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Nov, 2025 ♦ 2:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»कोडरमा स्टेशन पर युवक के बैग से 40 लाख जब्त, जा रहा था कोलकाता
    कोडरमा

    कोडरमा स्टेशन पर युवक के बैग से 40 लाख जब्त, जा रहा था कोलकाता

    Sneha KumariBy Sneha KumariNovember 26, 2025Updated:November 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : गया–धनबाद रेलखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी टीम ने जांच के दौरान एक युवक को भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़ लिया। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लाखों रुपये लेकर ट्रेन से कोलकाता जाने वाला है। इसी आधार पर मंगलवार दोपहर स्टेशन पर सख्त तलाशी अभियान चलाया गया।

    जांच के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक युवक को बैग सहित संदिग्ध अवस्था में देखा गया। उसकी पहचान अमित कुमार (19 वर्ष), निवासी सिकंदरा, जमुई (बिहार) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान वह डरने लगा, जिसके बाद उसे जीआरपी पोस्ट ले जाकर बैग की जांच की गई।

    युवक ने दावा किया कि उसके बैग में 25 लाख रुपये हैं और वह सोने-चांदी के कारोबार के लिए यह रकम कोलकाता ले जा रहा था। लेकिन गिनती में रकम 40 लाख रुपये निकली। रकम के दस्तावेज मांगे जाने पर युवक ने एक दिन का वक्त लिया, लेकिन निर्धारित समय में कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं कर सका।

    जीआरपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। निर्देश मिलने पर एसडीओ कोडरमा के माध्यम से एक दंडाधिकारी की नियुक्ति की जा रही है। दंडाधिकारी की मौजूदगी में नकदी की जब्ती प्रक्रिया पूरी कर युवक को आयकर विभाग के हवाले किया जाएगा।

    जीआरपी ने बताया कि रकम के वास्तविक स्रोत और उद्देश्य की जांच अब आयकर विभाग करेगा। इस घटना के बाद स्टेशन पर निगरानी और भी कड़ी कर दी गई है।

    कोडरमा स्टेशन पर युवक के बैग से 40 लाख जब्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंविधान दिवस 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में संसद में प्रस्तावना का पाठ

    Related Posts

    गुमला

    पुआल में लगी आग, दो मासूमों की झुलस कर दर्दनाक मौ’त

    November 26, 2025
    झारखंड

    लोहरदगा में संविधान दिवस समारोह, DC ने दिलाई शपथ

    November 26, 2025
    झारखंड

    संविधान हमारी लोकतांत्रिक परंपरा, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का प्रतीक : डीसी भजंत्री

    November 26, 2025
    Latest Posts

    कोडरमा स्टेशन पर युवक के बैग से 40 लाख जब्त, जा रहा था कोलकाता

    November 26, 2025

    संविधान दिवस 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में संसद में प्रस्तावना का पाठ

    November 26, 2025

    पुआल में लगी आग, दो मासूमों की झुलस कर दर्दनाक मौ’त

    November 26, 2025

    लोहरदगा में संविधान दिवस समारोह, DC ने दिलाई शपथ

    November 26, 2025

    गलत लाइफस्टाइल से बढ़ा लिवर रोग का खतरा, जानें बचाव के आसान उपाय

    November 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.