Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 12:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»गैस कंपनी अधिकारी बनकर लोगों से करता था ठगी, नाबालिग समेत 4 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
    क्राइम

    गैस कंपनी अधिकारी बनकर लोगों से करता था ठगी, नाबालिग समेत 4 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: जिले को साइबर अपराध मुक्त करने की दिशा में जामताड़ा साइबर अपराध थाना के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराध थाना के पुनि, जयन्त तिर्की के नेतृत्व में पुनि बिहारी मरांडी, पुअनि प्रशांत कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम मिरगा में साईबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी कर साईबर अपराध करते हुए चार साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें एक के नाबालिक होने पर उसे निरूद्ध किया गया है. वही तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

    गिरफ्तार अपराधियों में रवि कुमार मंडल, विकास कुमार मंडल तथा सिकंदर मंडल शामिल है. मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारिब ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया. गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से 8 मोबाईल, 9 सिमकार्ड, 8 बाइक बरामद किया गया है. इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 74/24 दर्ज कर जेल भेजा गया है.

    एसपी ने बताया कि ये अपराधी फर्जी गैस कंपनी के अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके गैस कनेक्शन का बिल नहीं जमा करने तथा गैस कनेक्शन काटने का मैसेज देकर तथा सब्सिडी देने का झांसा देकर क्विक सपोर्ट एनीडेस्क जैसे स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवा कर गोपनीय जानकारी हासिल करते थे और साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे. बताया कि इन अपराधियों का कार्यक्षेत्र मूलत: पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली , उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश है। सभी अपराधियों का मेडिकल जांच करवा कर जामताड़ा कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में सभी को मंडल कारा भेज दिया गया है. मौके पर ट्रेनिंग आईपीएस राघवेंद्र सिंह, डीएसपी चंद्रशेखर,इंस्पेक्टर जयंत तिर्की सहित अन्य मौजूद थे.

    आईपीएस राघवेंद्र सिंह इंस्पेक्टर जयंत तिर्की. उत्तर प्रदेश एसपी गुप्त सूचना कनेक्शन काटने का झांसा गोपनीय जानकारी छापामारी जयन्त तिर्की जामताड़ा डीएसपी चंद्रशेखर दिल्ली नाबालिक न्यायिक अभिरक्षा पश्चिम बंगाल प्रशांत कुमार फर्जी गैस कंपनी बाइक बरामद बिहार बिहारी मरांडी मंडल कारा मध्य प्रदेश मेडिकल जांच मोबाइल रवि कुमार मंडल विकास कुमार मंडल साइबर अपराध थाना साइबर अपराध मुक्त साइबर अपराधी गिरफ्तार साइबर ठगी सिकंदर मंडल सिमकार्ड स्क्रीन शेयरिंग एप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीपक सिंह हत्याकांड: पैसे की लेन देन का विवाद बना कारण
    Next Article झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुआ एमओयू, रक्षक सैलरी पैकेज के तहत वायुयान दुर्घटना पर 2 करोड़ व व्यक्तिगत दुर्घटना यथा मृत्यु पर 1 करोड़

    Related Posts

    जामताड़ा

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.