Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 1:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर… देखें लिस्ट
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर… देखें लिस्ट

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के मंत्रियों की उपस्थिति में 36 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति प्रदान की। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने एक बार फिर कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। देखें लिस्ट…

    शिक्षा और कृषि क्षेत्र में बड़े निर्णय

    कैबिनेट ने औरंगाबाद में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके अलावा, कृषि विभाग के तहत विभिन्न कार्यालयों के लिए 712 पदों, जिसमें 534 संगणक और 178 अनुदेशक पद शामिल हैं, को स्वीकृति दी गई। साथ ही, कृषि अधीनस्थ सेवा कोटि-5 के लिए पौधा संरक्षण नियमावली 2025 को भी मंजूरी दी गई है।

    शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए मानदेय में वृद्धि

    नीतीश सरकार ने शारीरिक शिक्षकों का मानदेय 8,000 रुपये से बढ़ाकर 16,000 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके साथ ही रसोइयों और रात्रि प्रहरियों के मानदेय में भी वृद्धि को हरी झंडी दी गई है। बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति और स्थानांतरण सेवा नियमावली को भी स्वीकृत किया गया है।

    शिक्षा और अल्पसंख्यक संस्थानों में सुधार

    राज्य के सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में अब उपस्थिति के आधार पर वित्तीय लाभ प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, मुंगेर विश्वविद्यालय में 151 शिक्षक और अकादमिक पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।

    प्रशासनिक और शहरी विकास के फैसले

    कैबिनेट ने बिहार शहरी आयोजन स्कीम नियमावली 2025 को स्वीकृति दी। साथ ही, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय कुमार को सेवा से बर्खास्त करने के दंड को बरकरार रखा गया है।

    अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

    बैठक में अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई और उन्हें मंजूरी दी गई। नीतीश सरकार के इन फैसलों को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता के लिए बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

    Also Read : 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BSSC में 3727 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

    36 proposals approved in important meeting of Nitish cabinet… see the list नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर… देखें लिस्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइन नेताओं ने विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी अंतिम श्रद्धांजलि
    Next Article बैंक लोन फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी आज ED के सामने होंगे पेश

    Related Posts

    झारखंड

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रामगढ़ के लिए रवाना

    August 5, 2025
    झारखंड

    इन नेताओं ने विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी अंतिम श्रद्धांजलि

    August 5, 2025
    ट्रेंडिंग

    10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BSSC में 3727 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

    August 5, 2025
    Latest Posts

    अमेरिका में ओवरस्टे रोकने के लिए कुछ वीज़ा आवेदकों को भरना होगा $15,000 तक का बॉन्ड

    August 5, 2025

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रामगढ़ के लिए रवाना

    August 5, 2025

    बैंक लोन फ्रॉड मामले में अनिल अंबानी आज ED के सामने होंगे पेश

    August 5, 2025

    नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर… देखें लिस्ट

    August 5, 2025

    इन नेताओं ने विधानसभा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी अंतिम श्रद्धांजलि

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.