Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Aug, 2025 ♦ 7:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»21 दिन में 31 हार्डकोर नक्सलियों का खात्मा, 210 बंकर तहस-नहस, 450 IED बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    21 दिन में 31 हार्डकोर नक्सलियों का खात्मा, 210 बंकर तहस-नहस, 450 IED बरामद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नक्सलियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bijapur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सटी तेलंगाना सीमा पर 21 दिनों तक चले नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को शानदार कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम और CRPF के DG जीपी सिंह ने इस अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान में 31 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं, जिन पर कुल 1.72 करोड़ रुपये का इनाम था। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 21 बार मुठभेड़ हुई, जिसमें 18 जवान घायल हुए, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं। सुरक्षा बलों ने कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों से 35 राइफल और 450 IED बरामद किए हैं। इसके अलावा, नक्सलियों द्वारा जमा किया गया 12 हजार किलो राशन भी बरामद कर नष्ट किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के 210 बंकरों को ध्वस्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ों के दौरान जवानों ने विभिन्न प्रकार की राइफलें, डेटोनेटर, वायर और बड़ी मात्रा में गोलियां भी बरामद की हैं।

    इस ऑपरेशन के दौरान जवानों को कई भौगोलिक और मौसमी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दिन में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचता था, जबकि रात में ठंड का सामना करना पड़ता था। कई जवान डिहाइड्रेशन की स्थिति में बेस कैंप लाए गए, लेकिन सभी ने साहस के साथ अभियान को पूरा किया। CRPF के DG जीपी सिंह ने कहा कि 2014 में शुरू हुआ नक्सल विरोधी अभियान 2019 से और तेज हो गया है। उन्होंने बताया कि 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 35 थी, जो अब घटकर 6 रह गई है। इस दौरान नक्सली हिंसा में मारे गए सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी कम हुई है।

    2024 में 928 नक्सली सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि इस साल अब तक 718 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सुरक्षा बल नक्सलियों को उनके ठिकानों से खदेड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अब तक 320 नए सुरक्षा शिविर स्थापित किए गए हैं और रात में लैंडिंग के लिए 68 हेलीपैड भी बनाए गए हैं। जीपी सिंह ने कहा कि हम 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Also Read : बच्चे की परवरिश के लिए अगर महिला ने छोड़ी नौकरी तो देना होगा गुजारा भत्ता: HC

    नक्सलियों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIG होमकर ने की PSU के जुड़े कांडों की समीक्षा, SP को दिये कई निर्देश
    Next Article भीषण गर्मी में केंद्र कर रही सौतेला व्यवहार, झारखंड के मंत्री देंगे धरना : सुप्रियो

    Related Posts

    देश

    नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में सुपरवाइजर के 63 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

    August 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    अब जले हुए तेल से उड़ेंगे विमान, भारत में SAF उत्पादन को मिली मंजूरी

    August 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025
    Latest Posts

    नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में सुपरवाइजर के 63 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

    August 17, 2025

    अब जले हुए तेल से उड़ेंगे विमान, भारत में SAF उत्पादन को मिली मंजूरी

    August 17, 2025

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025

    हड़ताली अमीनों पर सरकार सख्त, नौकरी खत्म करने की तैयारी

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.