Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Oct, 2025 ♦ 4:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मलेशिया में फंसे झारखण्ड के 22 कामगारों की हुई वतन वापसी
    झारखंड

    मलेशिया में फंसे झारखण्ड के 22 कामगारों की हुई वतन वापसी

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मलेशिया में फंसे गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 22 कामगारों की गुरुवार को झारखण्ड वापसी हो गई। शेष आठ कामगारों की वापसी हेतु राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष एवं मलेशिया स्थित हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया कंपनी प्रबंधन से लगातार संपर्क में हैं। मालूम हो कि दो चरण में 22 कामगारों की वापसी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद संभव हुई है। एक माह पूर्व 10 कामगार झारखण्ड लौटे थे। 14 मार्च 2022 को राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को मलेशिया के भारतीय दूतावास ने बताया कि 18 मार्च को 30 में से 10 कामगारों का कंपनी द्वारा वतन वापसी का टिकट कराया गया था, लेकिन कोविड जाँच में सभी 10 कामगार पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके कारण उनका भारत आना स्थगित किया गया था। 25 मार्च 2022 को सभी कामगारों को बेंटन व लूनस से कुआलालंपुर भारतीय हाई कमीशन, मलेशिया के शेल्टर होम में सुरक्षित लाया गया है। इसके बाद 25 एवं 26 मई को 10 कामगार झारखण्ड लौटे। पिछले दिनों इन श्रमिकों ने राज्य सरकार से अपनी सुरक्षित वापसी हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को सभी कामगारों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। कामगारों की वापसी हेतु राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष लगातार प्रयासरत रहा है।

    • दो वर्ष से कर रहे थे काम

    राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्य करना शुरू किया। इस कड़ी में पता चला कि सभी कामगार 30 जनवरी 2019 से लीड इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी में लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं। 30 सितम्बर 2021 को सभी का कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म हो चुका है और अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 तक उन्होंने कंपनी के कहने पर बिना कॉन्ट्रैक्ट के 4 माह काम किया, जिसका पेमेंट उन्हें नहीं मिला है। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने कार्रवाई करते हुए कामगारों से केस से संबंधित दस्तावेज साझा करने को कहा। श्रम विभाग द्वारा मेल के माध्यम से हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया, मलेशिया को घटना पर संज्ञान लेने को कहा गया। मलेशिया पुलिस ने घटनास्थल (लूनस, मलेशिया) पर जाकर घटना का सत्यापन किया एवं कंपनी से बात कर कामगारों की समस्या को सुलझाने को कहा। इसके उपरांत कंपनी के मालिक ने कामगारों के बकाया वेतन भुगतान एवं टिकट की व्यवस्था के लिए कुछ समय की मांग की। हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया, मलेशिया ने कम्पनी को आदेश दिया कि जल्द सभी के बकाया वेतन का भुगतान करें और सभी को कुआलालंपुर स्थानांतरित करते हुए 15 दिन के अंदर सभी का टिकट एवं उनके भोजन की व्यवस्था करें। कंपनी ने सभी के खाते में वेतन का भी भुगतान कर दिया है। भारतीय दूतावास, मलेशिया द्वारा लगातार कंपनी को सभी मजदूरों के बकाया वेतन हेतु दबाव बनाया गया था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article8 साल जेल में बंद रहने के बाद दुष्कर्म का आरोपी हुआ बरी
    Next Article जम्मू कश्मीर: सुंजवां आतंकी हमले मामले के मुख्य आरोपी आबिद अहमद मीर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुजीत सिन्हा की चेतावनी पर राहुल सिंह की धमकी… देखें

    October 6, 2025
    झारखंड

    सरायकेला में ड्रग्स तस्करों को सबसे बड़ी चोट, 40 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

    October 6, 2025
    जमशेदपुर

    BREAKING : झारखंड के घाटशिला में उपचुनाव 11 नवंबर को, नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे

    October 6, 2025
    Latest Posts

    सुजीत सिन्हा की चेतावनी पर राहुल सिंह की धमकी… देखें

    October 6, 2025

    पेंशनधारकों के लिए जरूरी सूचना: 30 नवंबर तक जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, वरना रुक सकती है पेंशन

    October 6, 2025

    सरायकेला में ड्रग्स तस्करों को सबसे बड़ी चोट, 40 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

    October 6, 2025

    BREAKING : झारखंड के घाटशिला में उपचुनाव 11 नवंबर को, नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे

    October 6, 2025

    Breaking : दो चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

    October 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.